समंदर किनारे मिली ऐसी मछली, जिसमें होता है साइनाइड से 1000 गुना खतरनाक जहर
समंदर किनारे घूमते हुए अगर आपको कोई अजीब सी मछली पड़ी दिखाई दे तो उसे छूने की गलती बिल्कुल मत कीजिएगा. भले ही वह मरी हुई क्यों न हो. ब्रिटेन के एक मशहूर बीच पर ऐसी ही एक मछली मिलने से हड़कंप मच गया है. यह कोई आम मछली नहीं, बल्कि पफरफिश है.
















