लड्डू में कितना तेल, कैसा रंग? दिवाली से पहले तुकाराम मुंढे ने खुद की जांच
दिवाली के त्योहार से पहले FDA एक बार फिर अलर्ट हो गया है. FDA पुणे में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता का खास ख्याल रख रहा है. इसी कड़ी में दिवाली फराल (पारंपरिक नमकीन और मिठाइयां) की बड़े पैमाने पर बिक्री शुरू होने से पहले ही FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने खुद मोर्चा संभाला.















