गुरुग्राम में गोल्फ कोर्स रोड पर आधी रात को हादसा, आपस में टकराईं तेज रफ्तार तीन गाड़ियां, VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. साइबर सिटी के डीएलएफ इलाके में गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कमर्शियल टैक्सी सड़क के बीचोंबीच पलट गई. हादसे में टैक्सी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के ...

हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. साइबर सिटी के डीएलएफ इलाके में गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक कमर्शियल टैक्सी सड़क के बीचोंबीच पलट गई. हादसे में टैक्सी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा देर रात करीब 1:30 बजे गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर रैपिड मेट्रो के नीचे हुआ. यहां तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं. टक्कर के बाद एक कमर्शियल टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गई.

इस हादसे का एक और कार के डैशकैम से बना उस समय का वीडियो सामने आया है. करीब 33 सेकंड के वीडियो में हादसे की भयावहता नजर आ रही है.  वीडियो की शुरुआत में गाड़ी एक अंडरपास से निकलकर स्ट्रीट लाइटों से रोशन चौड़ी सड़क पर आगे बढ़ती है. 

जैसे ही कैमरे वाली गाड़ी आगे बढ़ती है, एक तेज रफ्तार कार उसे ओवर टेक करते हुए आगे निकलते हैं और अगले ही सेकेंड हादसे का शिकार हो जाती है. सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन नजर आने लगते हैं. टक्कर से एक सफेद रंग की कार सड़क के बीच तिरछी खड़ी है, जबकि दूसरी सफेद कार पलटकर उलट जाती है. 

सड़क पर कुछ मलबा भी बिखरा नजर आता है. इस दौरान दूसरी गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के पास से निकलती दिखाई देती हैं. वीडियो के अंतिम हिस्से में सड़क किनारे कुछ लोग और वाहन भी नजर आते हैं.

मौके पर पहुंची पुलिस और DLF पेट्रोलिंग टीम हादसे की सूचना मिलते ही डीएलएफ पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल टैक्सी चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तीनों गाड़ियों के बीच टक्कर कैसे हुई. फिलहाल हादसे की सही वजह सामने नहीं आई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारियों के आधार पर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/haryana/story/gurugram-road-accident-three-vehicles-collision-taxi-driver-injured-ntc-pvp-rpti-2685766-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World