वाराणसी: ट्रेन में चढ़ने को लेकर भिड़े यात्री, स्टेशन पर जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दीपावली पर अपने घर पहुंचने की जल्दबाजी में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. हालात ऐसे हैं कि ट्रेन में चढ़ने और सीट पाने की कोशिश में यात्रियों के बीच विवाद भी होने लगे हैं. ऐसा ही एक नजारा वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां ट्रेन में चढ़ने को लेकर...

दीपावली पर अपने घर पहुंचने की जल्दबाजी में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है. हालात ऐसे हैं कि ट्रेन में चढ़ने और सीट पाने की कोशिश में यात्रियों के बीच विवाद भी होने लगे हैं. ऐसा ही एक नजारा वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जहां ट्रेन में चढ़ने को लेकर कुछ युवकों और एक यात्री के बीच जमकर मारपीट हो गई. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जानकारी के मुताबिक, वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी. इसी दौरान ट्रेन में चढ़ने को लेकर कुछ युवकों और एक यात्री के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. पहले धक्का-मुक्की हुई और फिर दोनों तरफ से जमकर मुक्के चलने लगे.

ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के बीच हुई इस मारपीट को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों की भीड़ जुट गई. कुछ लोग तमाशबीन बने रहे, जबकि कुछ यात्रियों ने बीच-बचाव की कोशिश की. आखिरकार मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को अलग कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ.

दीपावली पर ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़ दरअसल, दीपावली के त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं. ऐसे में ट्रेनों में सामान्य दिनों के मुकाबले काफी भीड़ देखने को मिल रही है. कई ट्रेनों में यात्रियों को चढ़ने तक के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है. इसी आपाधापी में धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति बन रही है.

वाराणसी कैंट स्टेशन पर हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच यह घटना रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की परेशानी को भी उजागर करती है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/varanasi-violent-fights-and-punches-erupt-over-boarding-trains-amid-diwali-crowd-surge-video-lcly-strc-2690310-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World