करोड़पति बिजनेसमैन के प्यार में कपूर खानदान की लाडली! मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में दिखे साथ, Video
संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं. हाल ही में बॉलीवुड के सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर दिवाली पार्टी रखी. हर साल की तरह इस साल भी हिंदी सिनेमा के बड़े सितारे वहां पहुंचे थे. शनाया अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण कोठारी के साथ वहां गईं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.
वायरल वीडियो में शनाया कपूर ब्लैक आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही थीं. वो पैपराजी के सामने एक से बढ़कर एक पोज दे रही थीं. लेकिन पीछे खड़े उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण कोठारी फोन में उनका वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आए. करण इस दौरान उन्हें चीयर भी कर रहे थे. दिलचस्प बात ये है कि करण ने भी शनाया की तरह ब्लैक कलर का आउटफिट पहना था. हालांकि, दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज नहीं दिए.
एक दूसरे वीडियो में दोनों को मनीष मल्होत्रा के घर पहुंचते हुए देखा गया. इसके बाद शनाया पैपराजी के सामने पोज देने के लिए बाहर आईं. दोनों को साथ देखकर फैंस के बीच एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, शनाया और करण में से किसी ने भी अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है.
कौन हैं शनाया के रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण कोठारी?
शनाया कई बार करण की इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट भी कर चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनाया अपने कॉलेज के दोस्त और मुंबई के बिजनेसमैन करण कोठारी को डेट कर रही हैं. करण के पिता अविनाश कोठारी हैं, जो कोठारी फाइन ज्वेल्स के मालिक हैं. रूमर्ड कपल को एक साथ कई बार छुट्टियां मनाते हुए भी देखा गया है. दोनों मालदीव में भी साथ वेकेशन पर जा चुके हैं. हालांकि, दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहती हैं, लेकिन शनाया और करण ने इस पर कभी खुलकर बात नहीं की है.
बात करें शनाया के वर्क फ्रंट की, तो वो जल्द करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर फ्रैंचाइजी की वेब सीरीज में नजर आएंगी, जो 13 नवंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होनी है. इसमें उनका डबल रोल है, और ये एक क्राइम-थ्रिलर शो है.

