क्यों चर्चा में है दीपावली पर मलेशिया के प्रधानमंत्री का बधाई पोस्ट, Video

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का दीपावली शुभकामना पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है. उन्होंने 6 नवंबर 2026 को एक्स पर “Deepavali Nalvaalthukkal!” लिखकर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (थलैवार) स्टाइल में नजर आते हैं. तमिल में...

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का दीपावली शुभकामना पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है. उन्होंने 6 नवंबर 2026 को एक्स पर “Deepavali Nalvaalthukkal!” लिखकर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (थलैवार) स्टाइल में नजर आते हैं. तमिल में इसका मतलब है- दीपावली की शुभकामनाएं! या 'हैप्पी दीपावली!

इसमें एक्शन फिल्म जैसी एंट्री, स्टाइलिश पोज़ और परिवार के साथ दीपावली मनाने का संदेश है. अनवर पारंपरिक पोशाक में दिखाई देते हुए तमिल और मलय मिश्रित अंदाज में शुभकामनाएं देते हैं. भारत समेत दुनिया भर में दीपावली 8 नवंबर को मनाई जा रही है.

मलेशिया में बड़ी संख्या में तमिल समुदाय के लोग रहते हैं. सैकड़ों वर्षों से यहां रहते हुए वे मलेशियाई समाज में घुल-मिल गए हैं.

PM के पोस्ट में एक वीडियो भी है. लगभग 2 मिनट 24 सेकंड के इस वीडियो में एक मजेदार/कॉमेडी स्किट है जिसमें एक युवक की कार की बैटरी खराब हो जाती है और वह घर नहीं जाना चाहता क्योंकि मां बार-बार शादी के बारे में कॉल कर रही है. इसी पल अनवर इब्राहिम 'थलाइवर' यानी रजनीकांत स्टाइल में नेता बनकर आते हैं, उसे सलाह देते हैं कि मां को गले लगाओ, अच्छा बेटा बनो और घर जाओ. इसके बाद कार जादुई तरीके से स्टार्ट हो जाती है. अंत में दीपावली की शुभकामनाएं दी जाती हैं. 

यह वीडियो इसलिए वायरल हो रहा है क्योंकि एक मुस्लिम प्रधानमंत्री का तमिल फिल्मी स्टाइल में आना अप्रत्याशित और मजेदार लगा. रजनीकांत फैन्स, भारतीय मूल के मलेशियाई और सोशल मीडिया यूजर्स इसे पसंद कर रहे हैं. इस पोस्ट को हजारों लाइक्स, रीपोस्ट्स और व्यूज मिले. 

Deepavali Nalvaalthukkal! 🪔 #MalaysiaMADANI #YakinMADANI https://t.co/PDxKmIesAA

इंडोनेशिया के न्यूज वेबसाइट मलय मेल के अनुसार प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने सभी मलेशियाई लोगों से अपील की है कि वे दीपावली के त्योहार को एक ऐसे अवसर के रूप में इस्तेमाल करें, जिससे उनके बहु-सांस्कृतिक और बहु-धार्मिक समाज में अच्छाई, आपसी सम्मान और सद्भाव को बढ़ावा मिले.

आज एक फेसबुक पोस्ट में अनवर ने कहा कि सांस्कृतिक और धार्मिक विविधता के बावजूद, लोगों के मूल्य एक जैसे हैं - प्रेम, आपसी समझ, और शांति और सद्भाव के साथ मिल-जुलकर रहने की इच्छा.

उन्होंने कहा, "यही मलेशिया की खूबसूरती है, जिसे हमें आगे भी बनाए रखना है. दीपावली मनाने वाले सभी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं!"

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/malaysia-pm-anwar-ibrahim-deepawali-viral-post-ntcppl-dskc-2690181-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World