जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान मैच में बवाल... पिच पर भिड़े राशिद खान और रयान बर्ल, कुछ देर बाद दिया फ्लाइंग किस, VIDEO

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 1 नवंबर (रविवार) को शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की और टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया.

अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच टी20 सीरीज का तीसरा एवं आखिरी मुकाबला 1 नवंबर (रविवार) को शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में अफगानिस्तान ने 7 विकेट से जीत दर्ज की और टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया.

इस मुकाबले में मैदान पर माहौल एक वक्त काफी गरमा गया. अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान और जिम्बाब्वे के बल्लेबाज रयान बर्ल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. दोनों खिलाड़ी पिच पर आमने-सामने आ गए और अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा.

Ryan Burl’s Anger Towards Rashid Khan, Followed by Love and Respect from Rashid at the End. https://t.co/kYzJtbSA8M

यह घटना जिम्बाब्वे की पारी के 9वें ओवर में हुई. उस ओवर की दूसरी गेंद पर राशिद खान ने रयान बर्ल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन अंपायर ने जिम्बाब्वे के बैटर को नॉट आउट करार दिया. सीरीज में डीआरएस उपलब्ध नहीं होने के कारण राशिद इस फैसले से नाराज नजर आए. ओवर की पांचवीं गेंद के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई.

मामला बढ़ता देख अंपायर अहमद शाह पकतीन ने दोनों को अलग किया. ओवर खत्म होने के बाद भी तनाव बना रहा, जिसके बाद दूसरे अंपायर फारूक खान को भी हस्तक्षेप करना पड़ा. दिलचस्प बात यह रही कि मैदान पर हुए इस तनाव का अंत बाद में हल्के-फुल्के अंदाज में हुआ. डगआउट में बैठे रयान बर्ल की ओर राशिद ने फ्लाइंग किस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया.

नूर अहमद की घातक गेंदबाजी रयान बर्ल ने जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा 30 रन बनाए. हालांकि उन्हें दूसरे छोर से ज्यादा सहयोग नहीं मिला और टीम 14.3 ओवर्स में सिर्फ 79 रन पर सिमट गई. अफगानिस्तान के लिए नूर अहमद ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3.3 ओवर में 13 रन देकर पांच विकेट लिए. यह उनके टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला पांच विकेट हॉल रहा.

जवाब में अफगानिस्तान ने 80 रनों का लक्ष्य महज 49 गेंदों में हासिल कर लिया. टीम ने आसान दर्ज करते हुए सीरीज में जिम्बाब्वे का क्लीन स्वीप किया. मैच में अफगानिस्तान की शानदार जीत के साथ-साथ राशिद खान और रयान बर्ल के बीच हुई यह घटना भी सुर्खियों में रही.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/afghanistan-vs-zimbabwe-3rd-t20i-rashid-khan-ryan-burl-fight-flying-kiss-noor-ahmad-5-wickets-tspoa-dskc-2686472-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World