Vi ने लॉन्च किए नए रिचार्ज, 179 से कीमत शुरू, सालभर तक मिलेगी वैलिडिटी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने भारत में अपने नए रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं. Vi ने छह नए रिचार्ज प्लान को लॉन्च किया है, जो सेगमेंट के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान है. यह वॉयस ऑनली प्लान है. हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने दिशा-निर्देश जारी किए थे और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को सिर्फ ...

वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने भारत में अपने नए रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिए हैं. Vi ने छह नए रिचार्ज प्लान को लॉन्च किया है, जो सेगमेंट के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान है. यह वॉयस ऑनली प्लान है. हाल ही में टेलीकॉम रेगुलेटर TRAI ने दिशा-निर्देश जारी किए थे और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर को सिर्फ कॉलिंग वाले और प्लान लॉन्च करने को कहा था.

एयरटेल के बाद अब Vi ने सिर्फ कॉलिंग वाले नए रिचार्ज पेश किए हैं. हालांकि पहले भी कुछ रिचार्ज सिर्फ कॉलिंग बेनेफिट्स के साथ आते थे और अब कंपनी ने और ज्यादा ऑप्शन को लॉन्च कर दिया है.  

भारत में बहुत से लोग हैं, जिनको मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं होती है. ऐसे में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रिचार्ज प्लान में कई बेनेफिट्स दिए जाते हैं, जिसमें कॉलिंग के साथ मोबाइल डेटा भी होता है. सिर्फ कॉलिंग वाले रिचार्ज प्लान उन कस्टमर के लिए काफी यूजफुल हैं, जो डेटा नहीं चाहते हैं. 

Vi ने टोटल 6 नए रिचार्ज प्लान सिर्फ कॉलिंग वाले पेश किए हैं. इसमें शुरुआती कीमत 179 रुपये है. यह प्लान अलग-अलग वैलिडिटी सेगमेंट में लॉन्च हुए हैं. यहां मैक्सिमम 365 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान मौजूद है. आइए इन प्लान के बारे में एक-एक करके जानते हैं. 

Vi का 179 रुपये का रिचार्ज प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ आता है. इसमें 300SMS भी मिलते हैं. इस प्लान में यूजर्स को 25 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. एडिशनल बेनेफिट्स के साथ Vi Movie & TV App का फायदा उठा सकेंगे. 

Vi ने 185 रुपये वाले रिचार्ज प्लान को भी पेश किया है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है. 300 SMS की सर्विस मिलती है. Vi Movie & TV App का कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस मिलता है. 

Vi का 203 रुपये वाला रिचार्ज प्लान मौजूद है, जिसमें पूरे 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 300SMS का एक्सेस मिलेगा. इसके साथ भी Vi Movie & TV App का कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस मिलता है. 

यह भी पढ़ें: क्या है SMS ऑफ डेथ? कबाड़ बना देगा आपका स्मार्टफोन, करोड़ों पर संकट

Vi का 206 रुपये वाला रिचार्ज प्लान कै, जो पूरे महीने भर की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसमें 300 SMS भी शामिल है. Vi Movie & TV App का कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस मिलता है. 

Vi के पास 470 रुपये वाला रिचार्ज प्लान है, जो 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलती है. इसमें 900SMS का एक्सेस करने को मिलेगा. Vi Movie & TV App का कॉम्प्लीमेंट्री एक्सेस मिलता है. 

यह भी पढ़ें: Lava के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, फीचर फोन की कीमतों में भी मिल रही भारी छूट!

Vi के ऑफिशियल पोर्टल पर 1849 रुपये वाला रिचार्ज प्लान भी आया है, जिसमें सिर्फ कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसमें पूरे 365 दिन की वैलिडिटी मिलती है.इसमें 3600 SMS मिलते हैं. 

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/vi-introduced-new-recahrge-only-for-calling-price-star-179-ttecr-dskc-2685038-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Entertainment