US Midterm Elections Couting Live Updates: क्या मिडटर्म चुनाव हार रहे हैं ट्रंप? मध्यावधि चुनाव के नतीजों पर नजर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है. इस चुनाव में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों के गर्वनर पद के लिए वोट डाले गए हैं. इस मध्यावधि चुनाव के नतीजे 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की सियासी दिशा भी तय कर सकते हैं. 

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है. इस चुनाव में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों के गर्वनर पद के लिए वोट डाले गए हैं. इस मध्यावधि चुनाव के नतीजे 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की सियासी दिशा भी तय कर सकते हैं. 

कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 5:30 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. सुबह 6:30 बजे तक बड़े राज्यों के ज्यादा नतीजे सामने आने की उम्मीद है. सुबह 7:30 बदे के बाद करीबी मुकाबलों वाली सीटों के नतीजे आने की उम्मीद है. वहीं, पश्चिमी राज्यों के नतीजे सुबह करीब 8:30 बजे आने की उम्मीद है. 

मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी बड़ी परीक्षा है. ईरान युद्ध, इमिग्रेशन और टैरिफ जैसे मुद्दों पर ट्रंप घिरे हुए हैं. इन्हीं मुद्दों के बीच ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग भी गिरकर 31 फीसदी तक पहुंच गई है. यह उनके कार्यकाल का सबसे निचला स्तर है. ऐसे में, इन चुनावों के नतीजे ट्रंप की लोकप्रियता का भी बड़ा इम्तिहान होगा. 

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव की पल-पल की लाइव अपडेट यहां पढ़ें...

केंटकी और इंडियाना में वोटिंग खत्म हो गई है. CNN के मुताबिक, दोनों राज्यों में मतदान केंद्र शाम 6 बजे (भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 4:30 बजे) बंद हो गए. इसके साथ ही, शुरुआती एग्जिट पोल के नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं.    

मध्यावधि चुनाव के दिन शिकागो के कई मतदान केंद्रों पर पेपर बैलेट खत्म हो गए, जिसके कारण मतदाताओं को या तो नए बैलेट आने का इंतजार करना पड़ा या फिर EVM का इस्तेमाल करना पड़ा. 

शिकागो बोर्ड ऑफ इलेक्शंस की प्रवक्ता जूली मेटिया ने बताया कि और बैलेट छपवाए जाएंगे. उन्होंने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि मतदान खत्म होने के समय तक जो लोग लाइन में होंगे, उन्हें वोट डालने का मौका दिया जाएगा.   

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/us-midterm-elections-results-live-updates-donald-trump-democrats-republican-party-ntc-acwi-2687689-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Politics