ईरान के केशम द्वीप पर US ने बरसाईं मिसाइलें, मिडटर्म चुनाव के बीच टूटा 'सीजफायर'

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमला कर दिया है. पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका ईरान पर गुप्त रूप से छोटे स्तर के हमले कर रहा था. अब अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर बड़ा हमला किया है.

अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर हमला कर दिया है. पिछले कुछ हफ्तों से अमेरिका ईरान पर गुप्त रूप से छोटे स्तर के हमले कर रहा था. अब अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर बड़ा हमला किया है.

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका में मध्यावधि चुनाव खत्म होने के बाद ट्रंप पर ईरान के खिलाफ एक और बड़ा हमला करने का दबाव बना रहे थे. दरअसल, मध्यावधि चुनाव के बीच ट्रंप ने संकेत दिया था कि उन्होंने ईरान पर फिर से हमला करने का ऑप्शन खुला रखा है. 

ईरान पर यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ही कहा था कि ईरान के साथ बड़ा युद्ध टल सकता है. उन्होंने दावा किया था कि इसी उम्मीद के चलते तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट आई है. 

इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए दावा किया था कि तेल की कीमतें प्रति बैरल करीब 10 डॉलर गिर गई हैं. उन्होंने इसे रिकॉर्ड गिरावट बताया था. ट्रंप ने यह भी कहा था कि ईरान जल्द से जल्द अमेरिका के साथ समझौता करना चाहता है. 

यह भी पढ़ें: ईरान के साथ बातचीत से निकलेगा रास्ता? वेंस बोले- समझौते की अच्छी उम्मीद

हमले से कुछ घंटों पहले ही अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को ईरान और अमेरिका के बीच समझौते को लेकर उम्मीद जताई थी. जेडी वेंस ने पिछले हफ्ते ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई को एक पत्र भेजा था. जब उनसे पत्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बस यही कहा कि ईरान के साथ कई अच्छी बातचीत हुई है. उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे पहले ही इस मुद्दे पर उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से बात हुई थी. वेंस ने समझौते की उम्मीद जताई थी.

अमेरिका में मध्यावधि चुनावों को देखते हुए ट्रंप ईरान पर हमला करने से परहेज कर रहे थे. हालांकि, इजरायल हमले को लेकर अमेरिका पर दबाव बना रहा था. बता दें, पेंटागन ने मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी को और मजबूत किया है. उसने 'USS थियोडोर रूजवेल्ट' एयरक्राफ्ट कैरियर और मरीन सैनिकों को ले जाने वाले एम्फीबियस लैंडिंग जहाजों को फारस की खाड़ी की ओर रवाना कर दिया है. अमेरिका और ईरान की जंग से वैश्विक बाजारों पर असर पड़ा है.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/america-attack-iran-qeshm-island-ntc-acwi-dskc-2686928-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World