मुंडन संस्कार से लौटते वक्त UP के सीतापुर में भीषण हादसा, ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 5 की मौत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ, जब मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ...

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए. हादसा उस वक्त हुआ, जब मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई और उसमें सवार लोग नीचे दब गए.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों में अफरातफरी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

पूरा मामला सीतापुर के थाना पिसावां क्षेत्र के हिम्मतनगर इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, हरदोई की तरफ से मुंडन संस्कार कराकर लोगों का एक समूह ट्रैक्टर-ट्रॉली से वापस लौट रहा था. इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी.

ट्रक की टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई. उसमें सवार लोग ट्रॉली के नीचे दब गए. इस भीषण हादसे में पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है. प्रशासन की ओर से सभी घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है.

हादसे के बाद जिलाधिकारी राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाने और उनके स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

फिलहाल, हादसे में पांच महिलाओं की मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है. वहीं, घायल 17 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/sitapur-accident-truck-hits-tractor-trolley-five-women-killed-lclcn-strc-2690198-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World