भारत पर जीत के जश्न में UAE से हार भूले शहबाज शरीफ, पूर्व क्रिकेटर ने फैक्ट चेक कर दिया

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Hong Kong Sixes 2026: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम को बधाई दी. हालांकि, उनके इस ट्वीट में एक ऐसी गलती थी, जिस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने चुटकी ले ली. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्र...

Hong Kong Sixes 2026: हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम को बधाई दी. हालांकि, उनके इस ट्वीट में एक ऐसी गलती थी, जिस पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने चुटकी ले ली. उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को फैक्ट चेक करने की सलाह देते हुए याद दिलाया कि उनकी टीम भारत से भिड़ने से पहले UAE के खिलाफ अपना पहला मुकाबला गंवा चुकी थी.

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हो और उसकी चर्चा न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. इस बार हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2026 में दोनों देशों के बीच हुए मुकाबले से ज्यादा चर्चा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक सोशल मीडिया पोस्ट की हो रही है. पाकिस्तान ने शुक्रवार को ग्रुप सी के मुकाबले में भारत को चार विकेट से हराया था. इस जीत के बाद शहबाज शरीफ ने पूरी टीम को बधाई देते हुए PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी की भी तारीफ की.

शहबाज शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस 2026 के शुरुआती मुकाबले में भारत के खिलाफ चार विकेट से शानदार जीत दर्ज करने पर हमारी टीम को बधाई! यह क्रिकेट का अच्छा मुकाबला था.' उन्होंने आगे PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी और उनकी टीम की खिलाड़ियों की तैयारी और समर्थन के लिए किए गए प्रयासों की सराहना भी की.

शहबाज शरीफ के इस पोस्ट पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि 'हमने भारत को हरा दिया' कहने की इतनी जल्दी थी कि फैक्ट चेक करने की भी जरूरत नहीं समझी गई. आकाश ने याद दिलाया कि पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले UAE से हार चुकी थी.

‘Humne Bharat Ko Hara Diya’ bolne ki itni jaldi hai ki fact-check bhi nahin kiya. UAE se haare in the opening game. And also, you can gauge the quality of cricket Pakistan is playing that country’s PM is tweeting about Hong Kong Sixes. I mean. Really!!! 😭

आकाश चोपड़ा ने X पर लिखा, 'हमने भारत को हरा दिया' बोलने की इतनी जल्दी है कि फैक्ट चेक भी नहीं किया. पाकिस्तान शुरुआती मुकाबले में UAE से हार गया था.

दरअसल, शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ मुकाबले को टूर्नामेंट का 'ओपनिंग क्लैश' बताया था, जबकि पाकिस्तान इससे पहले UAE के खिलाफ अपना पहला ग्रुप मुकाबला खेल चुका था. उस मैच में UAE ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराया था. ऐसे में प्रधानमंत्री के पोस्ट में शुरुआती मुकाबले का जिक्र तथ्यात्मक रूप से गलत था.

आकाश चोपड़ा यहीं नहीं रुके. उन्होंने पाकिस्तान के क्रिकेट स्तर को लेकर भी व्यंग्यात्मक टिप्पणी की. आकाश ने लिखा, 'आप अंदाजा लगा सकते हैं कि पाकिस्तान किस स्तर की क्रिकेट खेल रहा है कि उस देश के प्रधानमंत्री हॉन्ग कॉन्ग सिक्सेस को लेकर ट्वीट कर रहे हैं. मेरा मतलब... सच में!'

आकाश की इस टिप्पणी का इशारा शहबाज शरीफ की ओर से छह ओवरों वाले इस टूर्नामेंट में मिली जीत को लेकर दिखाई गई खास दिलचस्पी पर था. उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई. कुछ यूजर्स ने प्रधानमंत्री के उत्साह पर सवाल उठाए, तो कुछ ने तंज कसते हुए कहा कि पाकिस्तान की इस जीत को ऐसे सेलिब्रेट किया जा रहा है, मानो टीम ने विश्व कप जीत लिया हो.

मुकाबले की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह ओवरों में 88 रन बनाए. शशांक सिंह भारतीय पारी के सबसे बड़े आकर्षण रहे. उन्होंने महज 11 गेंदों पर 40 रन ठोक दिए. उनकी पारी में पांच छक्के शामिल रहे.

हालांकि, पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने छोटे लक्ष्य को बेहद तेजी से हासिल कर लिया. अब्बास आफरीदी ने सिर्फ आठ गेंदों पर 35 रन बनाए, जबकि ख्वाजा नफे ने 12 गेंदों पर नाबाद 41 रनों की पारी खेली. अब्बास ने क्रुणाल पंड्या के एक ओवर में लगातार पांच छक्के भी जड़े. पाकिस्तान ने महज 3.5 ओवरों में दो विकेट खोकर 91 रन बना लिए और मुकाबला चार विकेट से अपने नाम कर लिया.

इस तरह मैदान पर पाकिस्तान की जीत रही, लेकिन सोशल मीडिया पर शहबाज शरीफ के ट्वीट में हुई चूक और आकाश चोपड़ा के जवाब ने अलग ही चर्चा छेड़ दी.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/shehbaz-sharif-tweet-aakash-chopra-taunt-pakistan-uae-loss-hong-kong-sixes-bmsp-dskc-2684884-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Sports