Toyota ने लॉन्च की नई Innova Hycross... फीचर्स की है भरमार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय बाजार में टोयोटा जल्द ही अपनी नई इनोवा हायक्रॉस को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इसकी तारीख भी तय कर दी है. हालांकि, भारत से पहले ये कार इंडोनेशिया में लॉन्च हुई है. जहां टोयोटा इस कार को किजांग इनोवा जेनिक्स नाम से बेचती है. इस एमपीवी में कई बदलाव किए गए हैं, जो भारत वाले ...

भारतीय बाजार में टोयोटा जल्द ही अपनी नई इनोवा हायक्रॉस को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इसकी तारीख भी तय कर दी है. हालांकि, भारत से पहले ये कार इंडोनेशिया में लॉन्च हुई है. जहां टोयोटा इस कार को किजांग इनोवा जेनिक्स नाम से बेचती है. इस एमपीवी में कई बदलाव किए गए हैं, जो भारत वाले वेरिएंट में भी आ सकते हैं. 

कार के हाइब्रिड वेरिएंट में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. वहीं वी हाइब्रिड ग्रेड में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जोड़ा गया है. इस कार की कीमतें इंडोनेशिया में 47.54 करोड़ इंडोनेशियाई रूपिया (लगभग 24.87 लाख रुपये) है. 

वी हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत 51.7 करोड़ आईडीआर है. कार में सबसे बड़ा बदलाव इंटीरियर में हुआ है. कार के नॉन-हाइब्रिड वर्जन में 7 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. वहीं 12.3 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है. ये स्क्रीन इन-कार वाईफाई सपोर्ट के साथ आती है. इंडोनेशिया में ये कार 360 डिग्री कैमरा के साथ आती है. 

यह भी पढ़ें: आ रही नई Toyota Fortuner... इस तारीख को होगी ग्रैंड एंट्री

दूसरे फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने इसमें इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट्स, डुअल चैनल डैशकैम, पावर फोल्डिंग ओआरवीएम्स, अपडेटेड टेलीमैटिक्स और दूसरे फीचर्स दिए हैं. कंपनी ने कुछ फीचर्स को हटाया भी है, जिसमें रियर सीट का एंटरटेनमेंट और वायरलेस चार्जर है. 

एक्सटीरियर की बात करें, तो कार में फैंसी फ्रंट स्प्लिटर, साइड बॉडी क्लैडिंग, साइड स्टेप्स दिए गए हैं. कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह ही 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो सेल्फ चार्जिंग हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है. 

यह भी पढ़ें: Toyota Glanza Facelift: त्योहारों के बीच टोयोटा का धमाका! लॉन्च की सबसे सस्ती कार, कीमत है इतनी

कार में अब निकल बेस्ड लिथियम आयन बैटरी मिलती है. भारत में भी कार इन्हीं फीचर्स के साथ आ सकती है. हालांकि, एक चर्चा कार के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन को लेकर भी है, जिसे टोयोटा 26 नवंबर को लॉन्च कर सकता है.

भारत में ये कार 12.3 इंच के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच के इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आ सकती है. इसके अलावा इन कार वाईफाई, डैशकैम और दूसरे फीचर्स भी मिलेंगे, जो इंडोनेशिया वाले वर्जन में दिए गए हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/story/toyota-innova-hycross-update-launched-features-price-details-auam-dskc-2685039-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World