TATA ला रही Kuno SUV... बिगड़ेगा इस दमदार कार का खेल, फीचर्स की होगी भरमार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
टाटा मोटर्स एक नई एसयूवी पर काम कर रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी एक मिड साइज एसयूवी डेवलप कर रही है, जिसका कोडनेम कुनो (Tata Kuno) है. कंपनी अपने मिडसाइज ईवी पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने में लगी हुई है. टाटा इस कार को एमजी विंडसर (MG Windsor) के कंपटीशन में लाने वाली है. 

टाटा मोटर्स एक नई एसयूवी पर काम कर रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी एक मिड साइज एसयूवी डेवलप कर रही है, जिसका कोडनेम कुनो (Tata Kuno) है. कंपनी अपने मिडसाइज ईवी पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने में लगी हुई है. टाटा इस कार को एमजी विंडसर (MG Windsor) के कंपटीशन में लाने वाली है. 

ऑटोकार की रिपोर्ट के मुताबिक, ये कार 2027-2028 के बीच लॉन्च हो सकती है. ये एसयूवी 4.3 मीटर लंबी हो सकती है, जिसे कंपनी गुजरात के सानंद प्लांट में तैयार करेगी. मामले से जुड़े लोगों ने बताया है कि कार की 80 हजार से 1 लाख यूनिट्स पूरे साल में बनाने की कंपनी की योजना है. 

टाटा कुनो का फोकस फैमिली कार बायर्स पर होगा, जो ज्यादा स्पेस, कम्फर्ट और हर दिन की प्रैक्टिकैलिटी पर फोकस करते हैं. इसमें कर्व के कूपे एसयूवी वाला प्रोपोजिशन और सिएरा की लाइफस्टाइल वाली पोजिशनिंग मिलेगी. यानी टाटा एक नई बॉडी स्टाइल वाली कार लाएगी, जो मिड साइज कंज्यूमर्स को टार्गेट करेगी. 

यह भी पढ़ें: TATA Punch की ग्लोबल मार्केट में एंट्री... इस देश में हुई लॉन्च

ये कार नेक्स्ट जनरेशन नेक्सॉन (जिसका कोडनेम गरुड़ है), कर्व और सिएरा के साथ टाटा मोटर्स के पोर्टफोलियो का हिस्सा बनेगी. इसके कमर्शियल नाम, फाइनल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है. 

रिपोर्ट की मानें, तो कुनो (Kuno) को कंपनी उन मिड-साइज एसयूवी चाहने वाले कंज्यूमर्स को ध्यान में रखकर तैयार कर रही है, जो एमजी विंडसर और दूसरी मोनोकॉक इलेक्ट्रिक गाड़ियों की तरफ जा रहे हैं. चूंकि ये कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी, तो इसमें इंजीनियर्स के लिए बहुत सा काम आसाना हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: TATA PUNCH ने कर दिया कमाल... सितंबर में 284% बढ़ी EV अवतार की सेल्स

अब तक टाटा की गाड़ियां ICE और ईवी दोनों ही अवतार में यूज होने वाले प्लेटफॉर्म्स पर तैयार होती रही है. इस कार में हमें इलेक्ट्रिक कार वाला प्लेटफॉर्म देखने को मिलेगा, जो बैटरी, मोटर और केबिन स्पेस तय करने में ज्यादा आजादी देगा. टाटा की इस कार को पैसेंजर्स के लिए स्पेस, सामान रखने की सुविधा और रोजमर्रा के यूज वाली चीजों पर फोकस करके तैयार किया जाएगा.

टाटा मोटर्स की दूसरी इलेक्ट्रिक कारों से ये कितनी अलग होगी, ये तो वक्त ही बताएगा. कार की कीमत और फीचर्स भी बहुत कुछ तय करेंगे. फिलहाल इसकी बैटरी, ड्राइविंग रेंज, चार्जिंग कैपेसिटी और पावरट्रेन से जुड़ी डिटेल्स नहीं आई हैं. टाटा मोटर्स की इस कार का सीधा मुकाबला एमजी विंडसर है. साथ ही ये कंपनी के मिड-साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी में तीसरा प्रोडक्ट होगा.

Original Source
https://www.aajtak.in/auto/news/story/tata-motors-kuno-mid-size-suv-challenge-mg-windsor-details-auam-dskc-2684997-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World