Sourav Joshi Diwali Gifts: 1.5 लाख का फोन, हज़ारों की घड़ी! Gen Z यूट्यूबर ने फैमिली को दिए तोहफे

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मशहूर जेन जी यूट्यूबर सौरव जोशी ने दीपावली पर अपने पूरे परिवार को खास तोहफे देकर सरप्राइज किया. गोवा से लौटने के बाद वो बिना सोए सीधे हल्द्वानी स्थित अपने घर पहुंचे और परिवार के सभी सदस्यों के लिए तोहफे पैक किए. यूट्यूब से होने वाली कमाई ने कैसे सौरव जोशी और उनके परिवार का लाइफस्...

मशहूर जेन जी यूट्यूबर सौरव जोशी ने दीपावली पर अपने पूरे परिवार को खास तोहफे देकर सरप्राइज किया. गोवा से लौटने के बाद वो बिना सोए सीधे हल्द्वानी स्थित अपने घर पहुंचे और परिवार के सभी सदस्यों के लिए तोहफे पैक किए. यूट्यूब से होने वाली कमाई ने कैसे सौरव जोशी और उनके परिवार का लाइफस्टाइल बदल दिया है, ये इस दिवाली स्पेशल व्लॉग में साफ दिख रहा है.

सौरव ने परिवार के हर सदस्य की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन, घड़ियां, कपड़े, साइकिल और दूसरी चीजें दीं. इस दौरान उन्होंने छोटे भाई कुणाली के साथ मजाक भी किया और परिवार ने उन्हें हाल में मिले पुरस्कारों का जश्न मनाया.

सौरव ने अपनी कमाई से बड़े पापा को सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड अल्ट्रा दिया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,65,000 से ₹1,75,000 है. चाचा जी को सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप दिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख से 1 लाख 10 हजार रुपए है.

पीयूष और साहिल को टीसोट और दूसरे ब्रांड की घड़ियां मिलीं. हर घड़ी की अनुमानित कीमत 25 हजार से 40 हजार रुपए है. छोटे भाई कुणाली को गियर वाली नई साइकिल और घर के अंदर खेले जाने वाले खेल मिले, जिनकी अनुमानित कीमत 15 हजार से 20 हजार रुपए है.

दादाजी को सर्दियों का कोट और गर्म स्वेटर दिया गया, जिनकी अनुमानित कीमत 5 हजार से 8 हजार रुपए है. अम्मा को गर्म ऊनी शॉल मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 4 हजार से 6 हजार रुपए है.

बड़ी मम्मी और चाची को त्योहार के लिए साड़ियां दी गईं. हर साड़ी की अनुमानित कीमत 5 हजार से 10 हजार रुपए है. परिवार के पालतू डॉगी ओरियो के लिए खास खाने की चीजें और खिलौने लिए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 2 हजार है.

यह भी पढ़ें: "Hania Aamir: ये है पाकिस्तान की Gen Z स्टार, इंडियन रैपर संग जुड़ा था नाम!

तोहफे बांटने के दौरान घर का माहौल मस्ती भरा रहा. सौरव ने कुणाली को पहले मजाक में चप्पल और मोजे का डिब्बा दे दिया. इसे देखकर कुणाली थोड़ा इमोशनल और नाराज हो गया. इसके तुरंत बाद उसे उसकी पसंद की नई गियर वाली साइकिल दिखाई गई, जिसे देखकर वो बहुत खुश हुआ.

इस व्लॉग में पूरे परिवार ने सौरव को हाल में मिले ब्लॉगर ऑफ द ईयर और बेस्ट मेगा इन्फ्लुएंसर जैसे पुरस्कारों का जश्न भी मनाया. परिवार के लिए तोहफे, कुणाली के साथ मजाक और पुरस्कारों का जश्न इस दीपावली सरप्राइज का हिस्सा रहे. व्लॉग में अपनों के साथ खुशियां बांटने की बात भी सामने आई.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/news/story/gen-z-sourav-joshi-diwali-gifts-family-expensive-surprise-younger-brother-kunali-srss-dskc-2689588-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World