Shukra Margi 2026: दिवाली के बाद 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 14 नवंबर से बरसेगा पैसा!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Shukra Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है.  कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति व्यक्ति को भौतिक सुखों के साथ आर्थिक संपन्नता भी प्रदान करती है.  वहीं, शुक्र की चाल में बदलाव का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखन...

Shukra Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, वैभव, सुख-सुविधा, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है.  कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति व्यक्ति को भौतिक सुखों के साथ आर्थिक संपन्नता भी प्रदान करती है.  वहीं, शुक्र की चाल में बदलाव का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है.  दिवाली के बाद 14 नवंबर 2026 को शुक्र अपनी वक्री अवस्था समाप्त कर मार्गी होने जा रहे हैं.  ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शुक्र की सीधी चाल कुछ राशियों के लिए धन लाभ, करियर में तरक्की और रुके हुए काम पूरे होने के अवसर लेकर आ सकती है.  आइए जानते हैं किन 5 राशियों के लिए शुक्र का मार्गी होना शुभ संकेत दे रहा है. 

कब मार्गी होंगे शुक्र? ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र 14 नवंबर 2026 को मार्गी होंगे.  किसी ग्रह का मार्गी होना उसकी सामान्य यानी सीधी चाल में वापस आना माना जाता है.  शुक्र को ज्योतिष में दैत्यों का गुरु और भौतिक सुखों का कारक ग्रह कहा गया है.  यह ग्रह धन, वैवाहिक जीवन, प्रेम, कला, सौंदर्य, विलासिता और सुख-सुविधाओं से जुड़ा होता है. 

मान्यता है कि शुक्र के शुभ प्रभाव से जीवन में आर्थिक उन्नति के साथ रिश्तों में मधुरता और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होती है.  शुक्र की मार्गी चाल से पांच राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है. 

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र की मार्गी चाल आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकती है.  लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति के योग बन सकते हैं.  कर्ज या आर्थिक जिम्मेदारियों का बोझ कम होने की संभावना है.  नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है.  वहीं, निवेश से जुड़े फैसलों में लाभ के अवसर मिल सकते हैं.  कारोबारियों को भी नई योजनाओं से फायदा होने की उम्मीद है.  कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है. 

कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना आय और करियर के लिहाज से सकारात्मक रह सकता है.  नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं.  लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.  व्यापार करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं.  आर्थिक मामलों में स्थिरता आने से मानसिक तनाव भी कम हो सकता है.  इस दौरान सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर खर्च करने का मौका मिल सकता है. 

तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र की सीधी चाल कई अच्छे अवसर लेकर आ सकती है.  नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं.  जो लोग लंबे समय से नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर मिल सकती है.  व्यापारियों को कारोबार के विस्तार और मुनाफे में बढ़ोतरी के अवसर मिल सकते हैं.  आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही परिवार में सुख-सुविधाओं का माहौल बना रहेगा.  किसी पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. 

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना आर्थिक परेशानियों से राहत दिलाने वाला साबित हो सकता है.  लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे.  धन से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.  नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.  व्यापारियों के लिए नए काम की शुरुआत करना फायदेमंद रह सकता है.  परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण योजना को आगे बढ़ाने में सफलता मिल सकती है. 

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र की मार्गी चाल तरक्की के नए रास्ते खोल सकती है.  आय के नए स्रोत बनने की संभावना है.  नौकरी में आपकी प्रतिभा और काम की सराहना हो सकती है.  जो लोग लंबे समय से बेहतर अवसर की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है.  व्यापारियों को किसी नई डील से मुनाफा होने के संकेत हैं.  आर्थिक फैसले लेने में आत्मविश्वास बढ़ेगा और पुराने आर्थिक मामलों में भी राहत मिल सकती है. 

शुक्र ग्रह का ज्योतिष में क्या महत्व है? वैदिक ज्योतिष में शुक्र को वृषभ और तुला राशि का स्वामी माना जाता है.  मीन राशि में शुक्र उच्च के और कन्या राशि में नीच के माने जाते हैं.  शुक्र लगभग 23 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं, हालांकि उनकी गति के अनुसार यह समय बदल भी सकता है. 

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शुक्र शुभ स्थिति में हों तो व्यक्ति को धन, वैभव, आकर्षण, प्रेम और भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है.  वहीं, कमजोर शुक्र को आर्थिक परेशानियों, वैवाहिक जीवन में तनाव और सुख-सुविधाओं में कमी से जोड़कर देखा जाता है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/shukra-margi-2026-14-november-5-rashi-dhan-labh-horoscope-tvisz-dskc-2687789-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World