Shah Rukh Khan at Mannat: 61 साल के हुए शाहरुख खान, पूरी की फैंस की 'मन्नत', कड़ी सिक्योरिटी के बीच दिखाई झलक

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान आज 61 साल के हो गए हैं. दुनियाभर से उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई भेज रहे हैं. इस खास मौके को वो अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं. शाहरुख अपना बर्थडे मनाने के लिए अपने घर मन्नत पहुंचे थे, जहां फिलहाल बिल्डिंग रिनोवेशन का काम जारी है.

बॉलीवुड के 'किंग' शाहरुख खान आज 61 साल के हो गए हैं. दुनियाभर से उनके चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई भेज रहे हैं. इस खास मौके को वो अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं. शाहरुख अपना बर्थडे मनाने के लिए अपने घर मन्नत पहुंचे थे, जहां फिलहाल बिल्डिंग रिनोवेशन का काम जारी है.

सबको उम्मीद थी कि रेनोवेशन के कारण, शाहरुख खान मन्नत नहीं आएंगे. लेकिन उन्होंने अपने फैंस को सरप्राइज किया, और वहां अपना जन्मदिन मनाने पहुंचे. शाहरुख ने मन्नत पहुंचकर अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया. उन्होंने घर के बाहर मौजूद फैंस को हाथ हिलाकर हेलो कहा और उन्हें फ्लाइंग किस भी दी. इस दौरान उन्होंने अपने आइकॉनिक पोज भी किए, जिसे देखकर भीड़ चिल्लाने लगी. इन दिनों मन्नत में रिनोवेशन का काम चल रहा है. इसी वजह से दिनभर पुलिस ने वहां जमा भीड़ को हटा दिया था.

ज्यादातर फैंस घर लौट चुके थे, क्योंकि खबर थी कि शाहरुख खान बाहर आकर किसी से नहीं मिलेंगे. मगर उनके इस सरप्राइज ने सभी को हैरान किया, और अब सोशल मीडिया उन्हीं की वीडियो से भरा हुआ है. फैंस उनके पहले से ही दीवाने हैं. जन्मदिन पर उनकी झलक पाकर ये दीवानगी और भी ज्यादा बढ़ गई है.

पिछले साल शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन को अलीबाघ स्थित घर में सेलिब्रेट किया था. चूंकि काफी समय से उनके घर मन्नत में काम जारी है, इसलिए इस साल भी उनके वहां आने की कोई उम्मीद नहीं लगाई गई. मगर फैंस के चहेते शाहरुख ने अपने चाहने वालों के लिए वहां भी कुछ इंतजाम किए हुए थे. बिल्डिंग के बाहर एक बड़े पर्दे का आयोजन किया, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'किंग' के पोस्टर प्रोजेक्ट किए हुए थे. 

शाहरुख के 61वें जन्मदिन पर फिल्म 'किंग' की टीम ने इसका पहला गाना रिलीज किया. बीती रात मन्नत के बाहर लगे होर्डिंग पर ये गाना बजाया गया था. इसके साथ ही शाहरुख खान का अपने फैंस के लिए एक खास मैसेज भी सुनाया गया. 

बात करें शाहरुख की फिल्म किंग की, तो इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. फिल्म का क्रेज इस समय काफी ज्यादा इसलिए भी है क्योंकि ये दिसंबर में 'डूम्सडे' से क्लैश हो रही है, जिसे एक बहुत ही बड़ी बात मानी जा रही है. ये फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/shah-rukh-khan-61st-birthday-mannat-terrace-fan-surprise-king-movie-tmovj-dskc-2686816-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World