Sanjay Gupta Death: 'वो बीमार नहीं थे, ये बहुत भयानक है', फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन से हैरान कंगना रनौत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
शनिवार को बॉलीवुड की गलियारों से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई.  'कांटे', 'जिंदा', 'मुसाफिर' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी धाकड़ एक्शन और क्राइम-थ्रिलर फिल्में बनाने वाले मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. शुक्रवार रात संजय गुप्ता अपन...

शनिवार को बॉलीवुड की गलियारों से एक बेहद दुखद और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई.  'कांटे', 'जिंदा', 'मुसाफिर' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी धाकड़ एक्शन और क्राइम-थ्रिलर फिल्में बनाने वाले मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. शुक्रवार रात संजय गुप्ता अपने घर के बाथरूम में अचानक गिर गए थे. सिर में गंभीर चोट लगने और बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण मौके पर ही उनकी जान चली गई. 

संजय गुप्ता के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. संजय दत्त, अशोक पंडित, रोनित रॉय, रोहित रॉय और कंगना रनौत जैसे तमाम सेलेब्स ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. 

संजय गुप्ता के निधन से टूटीं कंगना कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संजय गुप्ता के निधन पर दुख जताते हुए लिखा कि  "संजय गुप्ता जी के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. यह बेहद दुखद और भयानक खबर है. मैंने उनके साथ बेहद करीब से काम किया है. सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि वह बीमार भी नहीं थे. यह बहुत भयानक है. ओम शांति. "

बता दें कि कंगना रनौत ने संजय गुप्ता के साथ 'शूटआउट एट वडाला' फिल्म में काम किया था. संजय गुप्ता के निधन की खबर मिलते ही सेलेब्स का उनके घर आना-जाना शुरू हो गया. टेलीविजन एक्टर रोनित रॉय को अपने दोस्त के निधन पर फूट-फूटकर रोते देखा गया. 

दुख में अशोक पंडित संजय गुप्ता के निधन के बाद अशोक पंडित ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि कूपर हॉस्पिटल में उनका पोस्टमार्टम हो चुका है. आज शाम 5 से 5.30 बजे के बीच पवन हंस में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. अगर इसमें कुछ बदलाव होता है, तो मैं इस बारे में बताऊंगा. 

बता दें कि संजय गुप्ता ने साल 1994 में आई मल्टी-स्टारर फिल्म 'आतिश: फील द फायर' से बतौर डायरेक्टर करियर शुरू किया था. 'आतिश' के बाद संजय गुप्ता ने 'राम शास्त्र', 'हमेशा', 'जंग' और 'खौफ' जैसी कई थ्रिलर फिल्मों का निर्देशन किया. हालांकि, उन्हें असली पहचान 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'कांटे' से मिली. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/sanjay-gupta-death-kangana-ranaut-shocking-reaction-sanjay-dutt-ronit-roy-cried-family-emotional-tmovb-dskc-2685089-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World