Samsung-Apple की बढ़ेगी टेंशन! Motorola ला रहा है अपना सबसे धांसू फोन, इस दिन होगा लॉन्च

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Motorola Signature 27 Launch Date: Motorola अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Signature 27 लॉन्च करने जा रहा है. इस फोन में 200MP का पेरिस्कोप कैमरा, Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और Bang & Olufsen का साउंड सिस्टम मिलेगा. कंपनी ने 5 नवंबर को फोन के ग्लोबल ल...

Motorola Signature 27 Launch Date: Motorola अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन Signature 27 लॉन्च करने जा रहा है. इस फोन में 200MP का पेरिस्कोप कैमरा, Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और Bang & Olufsen का साउंड सिस्टम मिलेगा. कंपनी ने 5 नवंबर को फोन के ग्लोबल लॉन्च कन्फर्म कर दिया है. भारत में भी इसे नवंबर में पेश किए जाने की तैयारी है.

Motorola ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर फोन की लॉन्च डेट की जानकारी दी है. कंपनी ने फोन को बेहतर डिजाइन और प्रीमियम अनुभव के साथ पेश करने का हिंट दिया है. खास बात यह है कि इस बार Motorola अपने कैमरे, प्रोसेसर और साउंड पर बड़ा दांव खेलने जा रहा है.

Motorola Signature 27 भारत में कब होगा लॉन्च?

Motorola Signature 27 को 5 नवंबर को ग्लोबल बाजार में पेश किया जाएगा. भारत में भी इस फोन के लॉन्च की पुष्टि कंपनी पहले कर चुकी है. भारत में कंपनी ने इसे अक्टूबर में हुए इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में दिखाया था. कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर भी नवंबर में फोन से जुड़ी नई जानकारी देने का संकेत दिया गया है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में भी इसकी लॉन्च डेट 5 नवंबर हो सकती है.

हालांकि, फोन की भारतीय कीमत और बिक्री की तारीख को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. कंपनी लॉन्च इवेंट में इन जानकारियों से पर्दा उठा सकती है.

Motorola Signature 27 की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा हो सकता है. फोन में 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा. इस तरह का कैमरा दूर की चीजों को करीब से कैप्चर करने में मदद करता है. कंपनी इसमें 100x तक डिजिटल जूम का सपोर्ट भी दे सकती है.

इसके अलावा फोन में 50MP का Sony LYTIA 910 प्राइमरी कैमरा मिलेगा. इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS का सपोर्ट भी होगा. इससे फोटो लेते समय हाथ हिलने पर तस्वीरों के धुंधले होने की समस्या कम करने में मदद मिलती है.

फोन के पीछे चार कैमरों का सेटअप दिखाई देता है. हालांकि, बाकी कैमरों के सेंसर और उनकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. ऐसे में अल्ट्रा-वाइड और अन्य कैमरों की क्षमता के बारे में लॉन्च के बाद ही साफ जानकारी मिलेगी.

Motorola Signature 27 में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया जाएगा. यह 2nm तकनीक पर बना नया फ्लैगशिप चिपसेट है. कंपनी इसे तेज परफॉर्मेंस, गेमिंग और AI से जुड़े कामों के लिए तैयार कर रही है.

इस प्रोसेसर की मदद से फोन पर भारी गेम खेलने, वीडियो एडिटिंग करने और एक साथ कई ऐप चलाने में बेहतर एक्सपीरिएंस मिलने की उम्मीद है. Motorola ने फोन को गर्म होने से बचाने के लिए ArcticMesh कूलिंग सिस्टम भी दिया है.

कंपनी के मुताबिक, इसमें पहले के मुकाबले 40 फीसदी बड़ा 3D वेपर चैंबर दिया गया है. इसके साथ लिक्विड मेटल, कॉपर मेश और खास थर्मल जेल का इस्तेमाल किया गया है. इसका मकसद लंबे समय तक गेमिंग और दूसरे भारी काम करते समय फोन का तापमान नियंत्रित रखना है.

Motorola Signature 27 में कंपनी एक और बड़ा बदलाव करने जा रही है. इस फोन में Bang & Olufsen यानी B&O का ऑडियो सिस्टम मिलेगा. यह Motorola का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें इस ब्रांड की ऑडियो ट्यूनिंग दी जाएगी.

इससे पहले Motorola अपने प्रीमियम फोन में बोस की साउंड ट्यूनिंग का इस्तेमाल करता रहा है. नए फोन में कंपनी ने ऑडियो पार्टनर बदल दिया है.

Bang & Olufsen अपने प्रीमियम ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है. फोन में म्यूजिक, फिल्म, गेमिंग और पॉडकास्ट के लिए अलग-अलग साउंड प्रोफाइल मिलने की जानकारी भी सामने आई है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/motorola-signature-27-launch-date-price-features-200mp-camera-ttecm-dskc-2684271-2026-10-30?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology