Ravi Dubey Fitness Secret: 42 की उम्र में फिट 'रामायण' के 'लक्ष्मण', क्या है सीक्रेट? दिखते हैं गजब के जवान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म में रणबीर ने प्रभु राम का रोल अदा किया है. वहीं रवि दुबे, लक्ष्मण के किरदार के लिए तारीफें बटोर रहे हैं. 

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है. फिल्म में रणबीर ने प्रभु राम का रोल अदा किया है. वहीं रवि दुबे, लक्ष्मण के किरदार के लिए तारीफें बटोर रहे हैं. 

फिल्म में रवि दुबे ना सिर्फ अपने मासूम चेहरे, बल्कि फिटनेस से भी लोगों का दिल जीता. फिल्म रिलीज के बाद वो अपनी फिटनेस और युवा एनर्जी के लिए चर्चा में आ गए हैं.   

हर कोई जानना चाह रहा है कि 42 की उम्र में वो फिट और इतने यंग कैसे दिखते हैं. बता दें कि उनका सीक्रेट कोई जादू नहीं, बल्कि रेगुलर वर्कआउट, संतुलित खान-पान और अनुशासन है.   

रवि फिटनेस को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा मानते हैं. वो रोजाना लगभग डेढ़ घंटे एक्सरसाइज करते हैं, जिसमें हफ्ते में कम से कम चार दिन वेट ट्रेनिंग शामिल होती है.   

वेट ट्रेनिंग से उनकी मांसपेशियां टोन होती हैं और शरीर को ताकत मिलती है. साथ ही स्टैमिना और एंड्योरेंस बढ़ाने के लिए वे रोज लगभग 10 किलोमीटर जॉगिंग या वॉक भी करते हैं. 

रवि का मानना है कि फिटनेस के लिए सिर्फ जिम जाना काफी नहीं है, खान-पान भी उतना ही जरूरी है. वो हेल्दी और क्लीन डाइट फॉलो करते हैं, जिसमें ऑर्गेनिक और प्राकृतिक खाने को जगह दी जाती है.   

रिपोर्ट के मुताबिक, वो कैलोरी डेफिसिट और पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान देते हैं. रवि ने बताया है कि वे प्रोटीन शेक या सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि प्रोटीन खाने से लेते हैं.   

एक्टर शरीर को हाइड्रेट रखने पर जोर देते हैं. वे रोज 8 से 10 गिलास पानी पीने की सलाह देते हैं, जिससे शरीर की कई समस्याओं से बचाव होता है. वो पर्याप्त नींद भी लेते हैं. उनका कहना है कि स्ट्रेस फ्री रहने के लिए योग और मेंटल रिलैक्सेशन भी उतना ही जरूरी है जितना फिजिकल एक्सरसाइज. बस अगर आप भी ये सब कर सकते हैं, तो फिटनेस आपको फॉलो करने लग जाएगी.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/photo/ramayan-laxman-ravi-dubey-looks-fit-young-at-42-age-fitness-secret-ranbir-kapoor-tmovb-2690607-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Lifestyle