Ramlila Maidan Rally Live: विपक्ष की महारैली... हरियाणा से रामलीला मैदान के लिए निकल पड़े कार्यकर्ता, खड़गे के घर के बाहर भी हलचल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज 'INDIA' गठबंधन की महारैली होने वाली है. इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल होने जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत तम...

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज 'INDIA' गठबंधन की महारैली होने वाली है. इस रैली में विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल होने जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत तमाम नेता रैली में शामिल होंगे.

रविवार को रैली की शुरुआत कनॉट प्लेस से होगी, यह मिंटो रोड जंक्शन से होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान तक पहुंचेगी. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोगों से भारी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की है.

इस बीच, दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में है. दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. मार्च के रास्ते और कार्यक्रम स्थल पर 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां तैनात रहेंगी. वहीं, रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, जिनमें से हर एक जोन की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी करेंगे.

दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने रैली का विरोध जताया है. CTI ने राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा था कि राजनीति के बाजार में व्यापारियों की मोहब्बत की दुकानें बंद मत कीजिए.

राहुल गांधी ने कहा कि त्योहारों का मौसम है. दिवाली, छठ, भाईदूज का समय है. मैं चाहता हूं कि जो लाखों लोग बाहर से दिल्ली आ रहे हैं, वो यहां के व्यापारियों की मदद करें. राहुल ने कहा, 'प्रोटेस्ट, मार्च, रैली कीजिए, साथ में थोड़ी सी खरीदारी भी कीजिए. व्यापारियों का फायदा हो जाएगा.'

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, रामलीला मैदान में रैली के मद्देनजर मध्य दिल्ली के कुछ रास्तों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई रूट डायवर्ट किए जा सकते हैं. आईटीओ, दिल्ली गेट, राजघाट, अजमेरी गेट और तुर्कमान गेट समेत कई प्रमुख चौराहों पर रास्तों में बदलाव किया जाएगा. 

लोगों को बहादुर शाह जफर मार्ग, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, मिंटो रोड और देशबंधु गुप्ता रोड के आसपास के रास्तों से बचने की सलाह दी गई है.एलएनजेपी और जीबी पंत अस्पतालों की ओर जाने वाली एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही के लिए खास इंतजाम किए जाएंगे. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को भी अपनी यात्रा पहले से तय करने की सलाह दी गई है.

हरियाणा के भिवानी से रैली में शामिल होने के लिए इंडिया ब्लॉक के कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. इस बीच मल्लिकार्जुन खड़गे के घर के बाहर भी हलचल देखने को मिली है.

दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. मार्च के रास्ते और कार्यक्रम स्थल पर 4,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की टुकड़ियां तैनात रहेंगी. रामलीला मैदान को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, जिनमें से हर एक जोन की निगरानी असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी करेंगे.

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रामलीला मैदान में रैली होने वाली है. सिख समुदाय और बीजेपी इस रैली को लेकर विरोध जता रही है. रविवार को सिख समुदाय की ओर से भी मार्च निकाला जाएगा.

रैली Vs पदयात्रा...आज सियासत का शक्ति प्रदर्शन दिल्ली में विपक्ष की रैली, बीजेपी का भी शक्ति प्रदर्शन #OppositionRally #RallyVsMarch #DelhiPolitics #BJP #Cpngress | @Shasshi_Sharma #OppositionMarch #RamlilaMaidan #Congress #OppositionProtest | @Shasshi_Sharma https://t.co/uM5K4YVr79

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज यानी रविवार को 'INDIA' गठबंधन की महारैली होने वाली है. इस रैली में विपक्ष के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल होने जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत तमाम नेता रैली में शामिल होंगे.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/delhi/story/ramlila-maidan-rally-live-india-bloc-rahul-gandhi-vote-chori-gyanesh-kumar-sir-connaught-place-bjp-congress-delhi-police-ntc-amkr-2685430-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology