Rajasthani Panchmel Dal Recipe: रोटी-चावल हो या बाटी, स्वाद दोगुना कर देगी राजस्थानी पंचमेल दाल, जानें आसान रेसिपी
Rajasthani Panchmel Dal Recipe: दाल भारतीय खाने का अहम हिस्सा है. आमतौर पर घरों में अरहर, मूंग, मसूर और चना दाल बनाई जाती है. लेकिन क्या आपने कभी पांच तरह की दालों को मिलाकर बनी राजस्थानी पंचमेल दाल खाई है. यह दाल स्वाद में बेहद लाजवाब होती है. इसमें पांच अलग-अलग दालों के साथ देसी घी और मसालों का तड़का लगाया जाता है जो इसके स्वाद को और बढ़ा देता है.
इसे आप रोटी, चावल, बाटी या पराठे के साथ खा सकते हैं. अगर आप भी घर पर कुछ नया और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो लंच या डिनर में राजस्थानी पंचमेल दाल बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि यह दाल कैसे बनती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.
इन बातों का रखें ध्यान पंचमेल दाल का असली स्वाद बढ़ाने के लिए तड़के में देसी घी का इस्तेमाल करें. सभी दालों को पकाने से पहले कम से कम 30 मिनट भिगोना न भूलें. दाल को हल्का मैश करने से इसका स्वाद और बनावट अच्छी हो जाती है. मसालों की मात्रा आप अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा रख सकते हैं.
राजस्थानी पंचमेल दाल को आप गरमागरम चावल, जीरा राइस, रोटी, पराठे या बाटी के साथ परोस सकते हैं. खासतौर पर दाल-बाटी के साथ इसका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है. ऊपर से थोड़ा देसी घी डालकर परोसेंगे तो खाने का मजा और बढ़ जाएगा.


