PM मोदी ने फोन पर जाना शरद पवार का हाल, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं NCP नेता

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
NCP (SP) चीफ शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर शरद पवार से बातचीत की और उनका हालचाल जाना. इस फोन कॉल के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नई सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं...

NCP (SP) चीफ शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जांच के लिए मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर शरद पवार से बातचीत की और उनका हालचाल जाना. इस फोन कॉल के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नई सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं.

शरद पवार के बेहद करीबी और पारिवारिक मित्र विट्ठल मनियार ने पीएम मोदी के इस फोन कॉल की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने शरद पवार को फोन कर उनका हाल-चाल पूछा और उन्हें अपनी सेहत को तरजीह देते हुए पूरा आराम करने की सलाह दी.

विट्ठल मनियार के मुताबिक, पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान शरद पवार से कहा, 'सुप्रिया और हम देश संभाल लेंगे. आप अपनी सेहत का ध्यान रखें और आराम करें. आपका आशीर्वाद हमारे साथ बना रहे.'

पीएम मोदी की इस बात का जवाब देते हुए शरद पवार ने फोन कॉल के लिए पीएम मोदी का आभार जताया. शरद पवार ने पीएम से कहा, 'जब आप सब साथ हैं, तो मुझे देश की कोई चिंता नहीं है.'

बता दें कि सीने में जकड़न और खांसी की शिकायत के बाद शरद पवार को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था. दो दिनों तक चले इलाज और रेगुलर चेकअप के बाद बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इसके बाद वो अपनी बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले के साथ मुंबई स्थित अपने आवास 'सिल्वर ओक' लौट आए थे.

सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए लिखा, 'बाबा अब पहले से काफी बेहतर हैं और हम अब मुंबई जा रहे हैं. रूबी हॉल की पूरी टीम का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने उनकी इतनी अच्छी देखभाल की. सभी की शुभकामनाओं के लिए दिल से आभारी हूं.'

हालांकि, बाद में स्वास्थ्य जांच के अगले चरण को लेकर सुप्रिया सुले ने बताया कि आगे की जांचों के लिए शरद पवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/maharashtra/story/sharad-pawar-admitted-breach-candy-hospital-pm-modi-calls-health-update-ntc-drmt-dskc-2688457-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World