बिहार में शराब तस्करी का अनोखा खेल बेनकाब, बोलेरो की छत में बना रखा था तहखाना

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर अवैध शराब की सप्लाई के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. इस बार नवादा में शराब तस्करी का ऐसा तरीका सामने आया, जिसने उत्पाद विभाग की टीम को भी हैरान कर दिया. तस्करों ने 'पुष्पा' स्टाइल में बोलेरो की छत में गुप्त तहखाना बना रखा था. इसी सीक्रेट चैंबर म...

बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्कर अवैध शराब की सप्लाई के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं. इस बार नवादा में शराब तस्करी का ऐसा तरीका सामने आया, जिसने उत्पाद विभाग की टीम को भी हैरान कर दिया. तस्करों ने 'पुष्पा' स्टाइल में बोलेरो की छत में गुप्त तहखाना बना रखा था. इसी सीक्रेट चैंबर में सैकड़ों लीटर टेट्रा पैक विदेशी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी. 

दरअसल, साउथ की फिल्म 'पुष्पा' में भी चंदन की लकड़ी की तस्करी के लिए गाड़ियों में इसी तरह गुप्त तहखाने बनाकर लकड़ियां छिपाने का तरीका दिखाया गया था. अब बिहार में शराब तस्करी के लिए भी इसी तरह की तरकीब अपनाई जा रही है.

उत्पाद पुलिस ने गोविंदपुर उत्पाद जांच चौकी पर कार्रवाई करते हुए इस तस्करी का पर्दाफाश किया. जांच के दौरान टीम को बोलेरो संदिग्ध लगी.इसके बाद जब गाड़ी की छत की जांच की गई तो उसमें गुप्त तहखाना मिला. पुलिस ने छत को काटकर अंदर छिपाई गई शराब बरामद की.

यह भी पढ़ें: शराबबंदी वाले बिहार में कहां से आई इतनी शराब? सुपौल में ट्रक से 2 हजार 475 लीटर बरामद

कार्रवाई के दौरान झारखंड से आ रही बोलेरो के चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों की पहचान बोकारो स्टील सिटी निवासी रोहन साव और जमुआ निवासी मोहम्मद असलम के रूप में हुई है. पुलिस ने शराब के साथ तस्करी में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया है.

जांच में सामने आया कि तस्करों ने बोलेरो को इस तरह मॉडिफाई कराया था कि उसकी छत के अंदर गुप्त जगह बनाई जा सके. बाहर से देखने पर गाड़ी बिल्कुल सामान्य दिखाई देती थी, लेकिन उसके ऊपरी हिस्से में शराब छिपाने के लिए तहखाना तैयार किया गया था.

तस्करों ने इसी खास इंतजाम के जरिए बड़ी मात्रा में टेट्रा पैक विदेशी शराब छिपाई थी. अगर उत्पाद विभाग की टीम गाड़ी की गहराई से जांच नहीं करती तो शराब की यह खेप आसानी से निकल सकती थी. हालांकि, सतर्कता के चलते तस्करों की यह तरकीब पकड़ी गई.

उत्पाद विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शराब तस्कर लगातार अपने तौर-तरीकों में बदलाव कर रहे हैं. वाहनों में गुप्त जगह बनाकर अवैध शराब की सप्लाई करने की कोशिश की जा रही है. इसके बावजूद जांच चौकियों पर सतर्कता और सघन तलाशी के कारण ऐसे प्रयास नाकाम हो रहे हैं.

मद्यनिषेध विभाग ने बरामद शराब और बोलेरो को कब्जे में ले लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.पुलिस अब तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

Original Source
https://www.aajtak.in/bihar/story/bihar-liquor-smuggling-nawada-bolero-secret-chamber-foreign-liquor-lclcn-strc-2690752-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World