गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है. 'गाजी 2' नाम के एक एक्स अकाउंट से यह पोस्ट की गई है. इसमें तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से चौकी को निशाना बनाने की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है...

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है. 'गाजी 2' नाम के एक एक्स अकाउंट से यह पोस्ट की गई है. इसमें तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नाम के संगठन की ओर से चौकी को निशाना बनाने की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है. हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

सोशल मीडिया पर सामने आई पोस्ट में वसुंधरा पुलिस चौकी को उड़ाने की धमकी दी गई है. पोस्ट में दावा किया गया है कि तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान ने इसकी जिम्मेदारी ली है. यह दावा 'गाजी 2' नाम के एक्स अकाउंट से किया गया है.

फिलहाल पुलिस इस पोस्ट की जांच कर रही है. जांच में यह पता लगाया जाएगा कि पोस्ट किसने की और इसमें किए गए दावे कितने सही हैं. पुलिस की ओर से जांच के नतीजे या संगठन की भूमिका की पुष्टि सामने नहीं आई है.

दरअसल, गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात करीब 9 बजे जोरदार धमाका हुआ. यह धमाका चौकी के पीछे कबाड़ गाड़ियों की पार्किंग वाली जगह पर हुआ. इसकी आवाज इतनी तेज थी कि चौकी के दो शीशे टूट गए और एक दीवार में दरार आ गई. कांच के टुकड़े लगने से वहां सामान देने पहुंचे एक डिलीवरी ब्वॉय को चोट भी आई. 

घटना के वक्त चौकी में एक सब-इंस्पेक्टर भी मौजूद था. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. टीम ने वहां से सैंपल जुटाए और जांच के लिए आगरा भेजे हैं. पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. खास बात यह है कि घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं. चौकी के मुख्य गेट पर लगे कैमरे में क्या रिकॉर्ड हुआ, यह भी अभी साफ नहीं है. ऐसे में धमाके से पहले और बाद की गतिविधियों का पता लगाना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-vasundhara-police-post-threat-gazi-2-account-tehreek-ul-mujahideen-ntc-aktw-rptc-2690407-2026-11-07?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World