पहली बार सनी देओल के बेटे संग दिखीं हेमा मालिनी, पोते को लगाया गले, किया दुलार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु राम की भूमिका में हैं. साई पल्लवी ने माता सीता का रोल निभाया है. हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आए. फिल्म रिलीज के बाद सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल का एक वीडियो सोश...

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायण 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु राम की भूमिका में हैं. साई पल्लवी ने माता सीता का रोल निभाया है. हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आए. फिल्म रिलीज के बाद सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वो दादी हेमा मालिनी और बुआ ईशा-अहाना देओल के साथ दिखाई दे रहे हैं. हेमा मालिनी राजवीर को देखकर मुस्कुराती हैं और प्यार से उन्हें गले लगाती हैं.

परिवार में दिखा प्यार  वीडियो में ईशा देओल और अहाना देओल भी राजवीर से बेहद प्यार से मिलती नजर आईं. फैंस ने इसे देओल परिवार के बीच मजबूत रिश्तों का सबूत बताया और ‘अपने तो अपने होते हैं’ जैसे कमेंट्स कर खुशी जताई.

यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में है कि धर्मेंद्र के निधन के बाद परिवार के दोनों हिस्सों के बीच दूरी की अटकलें लगातार चल रही थीं. लेकिन यह वीडियो उन अफवाहों को खारिज करता हुआ दिख रहा है.

राजवीर का पारिवारिक रिश्ता राजवीर देओल, सनी देओल और पूजा देओल के छोटे बेटे हैं. हेमा मालिनी उनकी दादी हैं, जबकि ईशा और अहाना देओल उनकी बुआ हैं.

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर से सनी, बॉबी, अजेता और विजेता हैं, जबकि हेमा मालिनी से ईशा और अहाना हैं. इसी वजह से राजवीर और हेमा मालिनी के बीच दादी-पोते का रिश्ता है.

फैन्स ने किया रिएक्ट फैंस का कहना है कि ये वीडियो दिखाता है कि रिश्ते दिल से निभाए जाते हैं और परिवार के बीच प्यार अब भी बरकरार है. कई लोगों ने इसे धर्मेंद्र की याद में परिवार का एक सुकून भरा पल बताया. इससे पहले जनवरी 2026 में ‘बॉर्डर 2’ की स्क्रीनिंग पर सनी देओल भी ईशा और अहाना के साथ दिखे थे, जिससे परिवार के बीच तनाव की अफवाहों पर सवाल उठे थे. 

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/sunny-deol-son-rajveer-deol-with-hema-malini-esha-ahana-deol-shower-love-video-viral-fans-response-tmovb-dskc-2689724-2026-11-06?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World