लव मैरिज के बाद पति कमाने चला गया हिसार, लौटा ताे पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जला दिया

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
यूपी के कन्नौज में गुरुवार सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. जिस महिला ने प्रेम विवाह कर अपना घर बसाया था, उसी की जिंदगी उसके पति के शक की भेंट चढ़ गई. आरोप है कि पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने के शक में पति ने पहले उसे कुर्सी से बांधा और...

यूपी के कन्नौज में गुरुवार सुबह एक ऐसी वारदात सामने आई, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. जिस महिला ने प्रेम विवाह कर अपना घर बसाया था, उसी की जिंदगी उसके पति के शक की भेंट चढ़ गई. आरोप है कि पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने के शक में पति ने पहले उसे कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. घर से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी. सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. इस घटना में महिला की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति सुखवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी विनोद कुमार ने भी घटना की पुष्टि की है.

घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र की सिकंदरपुर चौकी के अंतर्गत आने वाले जगतपुर गांव की है. गुरुवार सुबह करीब सात बजे अचानक एक घर से आग की लपटें उठने लगीं. ग्रामीणों ने देखा तो घर के भीतर आग लगी थी. इसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे. आरोप है कि पति सुखवीर सिंह ने पत्नी को कुर्सी से बांध दिया था. इसके बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. आग तेजी से फैलने लगी तो गांव में अफरातफरी मच गई. ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सिकंदरपुर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची. दमकल विभाग को भी बुलाया गया. कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. घर में गैस सिलेंडर होने की आशंका के चलते आसपास के लोगों ने भी सावधानी बरती.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति सुखवीर सिंह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. इसी शक को इस वारदात की वजह बताया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था. आरोपी हिसार में मजदूरी करता था और वहां से लौटने के बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया. एसपी के मुताबिक, सुखवीर सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या की है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

इस वारदात का सबसे दर्दनाक पहलू दंपती के दो छोटे बच्चे हैं. उनका एक सात साल का बेटा और छह साल की बेटी है. जिस घर में बच्चों की हंसी गूंजनी चाहिए थी, वहां अब मातम पसरा है. पति-पत्नी के बीच शक और विवाद ने किस तरह खौफनाक रूप ले लिया, इसका अंदाजा इस घटना से लगाया जा सकता है. फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है. इस घटना ने एक बार फिर घरेलू रिश्तों में शक और हिंसा के खतरनाक परिणामों को सामने ला दिया है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/after-love-marriage-husband-tied-his-wife-to-chair-and-burned-alive-using-petrol-lclg-strc-2688852-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World