फोन पर लड़के से बात करने पर घर में पड़ी डांट, नाराज लड़की बिजली के टावर पर चढ़ गई, पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश के बांदा में 17 साल की एक लड़की घरवालों की डांट से इतनी नाराज हो गई कि घर छोड़कर चली गई. परिवार ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी. पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ ही देर बाद पता चला कि लड़की केन नदी के किनारे एक बिजली के टावर पर चढ़ गई है. इसके बाद पुलिस टीम मौक...

उत्तर प्रदेश के बांदा में 17 साल की एक लड़की घरवालों की डांट से इतनी नाराज हो गई कि घर छोड़कर चली गई. परिवार ने पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दी. पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन कुछ ही देर बाद पता चला कि लड़की केन नदी के किनारे एक बिजली के टावर पर चढ़ गई है. इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी देर तक समझाने के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया.

मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है. 17 साल की लड़की घर में किसी लड़के से फोन पर बात कर रही थी. इस बात को लेकर परिवार के लोगों ने उसे डांटा और फोन पर बात करने से मना किया. इससे नाराज होकर लड़की घर से निकल गई.

लड़की के घर से चले जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गुमशुदगी से जुड़े मामले में केस दर्ज किया और उसकी तलाश के लिए दो टीमें बनाई गईं.

पुलिस की तलाश चल ही रही थी कि खबर मिली कि एक लड़की केन नदी के किनारे लगे बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गई है. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची तो पता चला कि वह वही किशोरी है, जिसकी तलाश की जा रही थी.

लड़की को टावर पर देखकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. पुलिस अधिकारियों ने उसे समझाने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद लड़की नीचे उतरने के लिए तैयार हुई. पुलिस ने उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया. इसके बाद किशोरी को थाने ले जाया गया, जहां उसकी काउंसलिंग की गई. बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया गया.

यह भी पढ़ें: 'गर्लफ्रेंड को बुलाओ, तभी उतरूंगा...' हाईटेंशन टावर पर चढ़ा लड़का, घंटों तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा- VIDEO

बांदा के डिप्टी एसपी सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि मटौंध थाना क्षेत्र से 17 साल की एक किशोरी के लापता होने की सूचना मिली थी. पुलिस ने तुरंत केस दर्ज कर दो टीमें बनाई थीं. बाद में जानकारी मिली कि किशोरी केन नदी के किनारे एक हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गई है. डिप्टी एसपी के मुताबिक, पुलिस ने किशोरी को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया है. मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल लड़की सुरक्षित है और उसे परिवार के हवाले कर दिया गया है. पुलिस ने मामले में आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/banda-17-year-old-girl-climbs-high-tension-tower-after-family-scolds-her-lcla-strc-2688575-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World