कभी कार पर पलटा ट्रक तो कभी ट्रेलर से भिड़ी गाड़ी, देहरादून में सड़क हादसों का खतरनाक रिकॉर्ड

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. मोहब्बेवाला इलाके में एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक वर्ना कार के ऊपर पलट गया. हादसा इतना भयानक था कि कार कंटेनर के नीचे पूरी तरह दब गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में कुछ लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा र...

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. मोहब्बेवाला इलाके में एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक वर्ना कार के ऊपर पलट गया. हादसा इतना भयानक था कि कार कंटेनर के नीचे पूरी तरह दब गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में कुछ लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है.

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है. आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर जुट गए. सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. फिलहाल हादसे में हताहतों की संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: श्रीनगर से देहरादून तक कार से सफर... रास्ते में मजदूरों को देखा तो काफिला रोक दिया, सीएम धामी का दिखा अलग अंदाज

इस घटना ने एक बार फिर देहरादून के आशारोड़ी और आसपास के सड़क मार्ग पर लगातार हो रहे हादसों की चिंता बढ़ा दी है. उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक, जनवरी 2024 से अक्टूबर 2026 तक आशारोड़ी चेकपोस्ट और उसके आसपास कम से कम 17 सड़क दुर्घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, इन दुर्घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इस इलाके में ट्रक, कंटेनर और अन्य भारी वाहनों के पलटने और दूसरे वाहनों से टकराने की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं.

फरवरी 2024 में ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो लोग घायल हुए थे. वहीं, नवंबर 2024 में कंटेनर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और तीन लोग घायल हुए थे.

जून 2025 में आशारोड़ी के पास एक कार सीमेंट से भरे ट्रेलर में घुस गई थी. इस दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ था. यह दुर्घटना इलाके की सबसे गंभीर घटनाओं में शामिल रही.

वर्ष 2026 में भी इस सड़क पर दुर्घटनाओं का सिलसिला नहीं थमा. कार और ट्रक की टक्कर में एक युवक की जान गई. कंटेनर पलटने से एक सफाई कर्मचारी की मौत हुई थी. इसके अलावा सीमेंट से लदे ट्रक के पलटने से बाइक सवार की जान चली गई. कई अन्य घटनाओं में लोग घायल भी हुए.

सितंबर 2026 में लगातार दो दिनों तक ट्रक दुर्घटनाएं सामने आई थीं. इसके अलावा अलग-अलग महीनों में भारी वाहनों से जुड़े कई गंभीर हादसे दर्ज किए गए.

आशारोड़ी क्षेत्र में 18 फरवरी को एक ट्रक कार के ऊपर पलट गया था, जिसमें आग भी लग गई थी. 9 मार्च को मार्बल से भरा ट्रक पलट गया. 16 अप्रैल को ट्रक की टक्कर से पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसमें चालक और परिचालक घायल हुए थे. वहीं, 30 मई को चीनी से लदा ट्रक पलटने से उसका परिचालक घायल हो गया था.

इसके बाद 20 सितंबर को बाइक सवार जमील मकसूद की सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जबकि दो लोग घायल हुए थे. 6 अक्टूबर को एक ट्रक की IRB बस से टक्कर हो गई थी, जिसमें सात लोग घायल हुए थे. अक्टूबर में ही चावल से भरा ट्रक पेड़ से टकरा गया था. इस हादसे में क्लीनर विकास की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हुआ था. इसी महीने एक अन्य ट्रक हादसे में भी चालक की मौत की जानकारी सामने आई थी.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/uttarakhand/story/dehradun-mohabbewala-container-truck-overturns-on-verna-car-road-accident-lclcn-strc-2688356-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World