याद है पिछली दिवाली पर हरे बैग देने वाली कंपनी.... इस बार उसने क्या गिफ्ट दिया?
क्या आपको याद है पिछले साल दिवाली पर इंस्टाग्राम पर एक हरा बैग काफी चर्चा में रहा था. किसी एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली पर एक हरे रंग का बैग गिफ्ट दिया था, जिसके काफी वीडियो वायरल हुए थे. इस बार दिवाली आने के साथ ही एक बार फिर इस बैग की चर्चा होने लगी है और लोग पूछ रहे हैं कि हरे सूटकेस देने वाली इस कंपनी ने इस बार क्या दिया है. इसके साथ ही इस कंपनी के वो वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें बताया जा रहा है कि इस कंपनी ने 2026 की दिवाली पर क्या गिफ्ट दिया है.
कंपनी के गिफ्ट के बारे में बताने से पहले आपको उस कंपनी के बारे में बताते हैं. सूटकेस देने वाली कंपनी का नाम इंफोएज है, जो नौकरी डॉट कॉम की पैरेंट कंपनी है. उसने पिछली बार दो सूटकेस और कुछ खाने पीने के सामान गिफ्ट किए थे. अब वायरल हो रहे कई वीडियो में बताया गया है कि इस बार इस कंपनी ने सूटकेस नहीं दिए हैं. इस बार कंपनी ने कर्मचारियों को हेल्थ को ध्यान में रखते हुए 5 सेब दिए हैं. ये हर दिन-एक सेब के साथ दिए गए हैं.
A post shared by Naukri.com (@naukridotcom)
इसके अलावा एक स्टीम प्रेस भी साथ में गिफ्ट किया गया है. इसके अलावा दो बॉक्स,जिनमें खाने पीने के सामान हैं. अब इसके वीडियो वायरल हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कर्मचारियों की डेस्क पर बैग रखे हुए हैं और उसमें प्रेस, सेब आदि चीजें हैं. अब कर्मचारी उन गिफ्ट्स की रील बना रहे हैं और पोस्ट कर रहे हैं. कंपनी के कर्मचारियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
A post shared by Divyanshi (@divyanshi_.aroraa)
इसके बाद अब लोग इस कंपनी का तारीफ कर रहे हैं. साथ ही जिन लोगों को कंपनी से गिफ्ट नहीं मिला है या फिर अच्छा गिफ्ट नहीं मिला है तो कमेंट्स कर रहे हैं.


