केरल: पूर्व गर्लफ्रेंड के नए बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए रची खूनी साजिश, पत्थर से सिर कुचलकर अभिराम की हत्या

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के श्रीकार्य्यम में 17 साल के एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि 17 साल के दूसरे किशोर ने इंस्टाग्राम के जरिए उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक लड़की को हिरासत...

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के श्रीकार्य्यम में 17 साल के एक किशोर की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि 17 साल के दूसरे किशोर ने इंस्टाग्राम के जरिए उसे मिलने के लिए बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक लड़की को हिरासत में लिया गया है.

यह घटना तिरुवनंतपुरम के श्रीकार्य्यम इलाके की है. मृतक की पहचान 17 वर्षीय अभिराम के रूप में हुई है. वह रविवार शाम से लापता था. परिवार का आरोप है कि अभिराम के लापता होने की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने शुरुआत में जरूरी कार्रवाई नहीं की. बाद में उसकी हत्या का मामला सामने आया. पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक अन्य लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी भी 17 साल का है. बताया जा रहा है कि आरोपी की पूर्व गर्लफ्रेंड का अब एक नया बॉयफ्रेंड था, जो अभिराम का दोस्त था. आरोपी इसी लड़के से मिलना चाहता था. इसके लिए उसने अपनी मौजूदा गर्लफ्रेंड की इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल किया और अभिराम से लड़की बनकर बातचीत शुरू कर दी. बातचीत के बाद उसने अभिराम को मिलने के लिए बुलाया.

आरोपी ने अभिराम को इस तरह मिलने के लिए बुलाया कि उसे लगा कि वह लड़की से मिलने जा रहा है. लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद उसे वहां आरोपी मिला. इसके बाद आरोपी ने अभिराम पर दबाव बनाया कि वह अपने दोस्त को फोन करके वहां बुलाए. आरोपी का मकसद अभिराम के उस दोस्त से मिलना था, जो उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड का नया बॉयफ्रेंड था.

हालांकि, अभिराम का दोस्त वहां नहीं पहुंचा. इसके बाद अभिराम ने वहां से जाने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के बयान में सामने आया है कि जब अभिराम वहां से निकलने लगा तो उसने उस पर हमला कर दिया. आरोपी ने पत्थर से अभिराम के सिर पर वार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. इस तरह एक मुलाकात के बहाने बुलाए गए किशोर की जान चली गई.

हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने के लिए 22 वर्षीय उमर को फोन किया और मदद मांगी. इसके बाद दोनों ने अभिराम के शव को एक बोरे में रखा. फिर उसे ऐसी जगह फेंकने की कोशिश की, जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही कम रहती है. शव को एक नाले जैसी जगह के पास ठिकाने लगाया गया था. बाद में उसी इलाके से अभिराम का शव बरामद हुआ.

इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, एक लड़की को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक, हत्या की वजह आरोपी की पूर्व गर्लफ्रेंड और उसके नए बॉयफ्रेंड से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है.

Original Source
https://www.aajtak.in/crime/news/story/kerala-thiruvananthapuram-17-year-old-boy-murder-sreekaryam-instagram-pvzs-rpti-2687131-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World