जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई. जानकारी के मुताबिक यह भूकंप 2 नवंबर यानी सोमवार को रात 10:56 बजे आया. हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी भी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस भूकंप की जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आए इस भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर बताई जा रही है.

EQ of M: 3.1, On: 02/11/2026 22:56:24 IST, Lat: 33.292 N, Long: 75.893 E, Depth: 5 Km, Location: Kishtwar, Jammu and Kashmir. For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjdtw0 @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @tummalasrini @GSuresh_NCS @ndmaindia https://t.co/ZMxjoxZZX9

भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल पर मापा जाता है. 2.0 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो भूकंप कहा जाता है, जिन्हें कई लोग महसूस भी नहीं कर पाते. 7.0 या उससे ज्यादा तीव्रता वाले भूकंप को आमतौर पर काफी खतरनाक माना जाता है, 4.5 या उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/jammu-kashmir/story/jammu-kashmir-earthquake-magnitude-3-1-kishtwar-ntc-amkr-dskc-2686931-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology