दूध के दाम बढ़ने के बाद अब बस का सफर भी होगा महंगा? कर्नाटक सरकार कर रही किराया बढ़ाने पर विचार

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
कर्नाटक में नंदिनी दूध और दही की कीमतें बढ़ाने के बाद अब सरकार सार्वजनिक परिवहन बसों का किराया बढ़ाने पर विचार कर रही है. राज्य के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने बताया कि बेंगलुरु के डबल रोड पर राज्य के चार परिवहन निगमों के अधिकारियों के साथ इस संबंध में एक बैठक बुलाई गई है. 

कर्नाटक में नंदिनी दूध और दही की कीमतें बढ़ाने के बाद अब सरकार सार्वजनिक परिवहन बसों का किराया बढ़ाने पर विचार कर रही है. राज्य के परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने बताया कि बेंगलुरु के डबल रोड पर राज्य के चार परिवहन निगमों के अधिकारियों के साथ इस संबंध में एक बैठक बुलाई गई है. 

यह बैठक मंगलवार शाम होने वाली है. इस बैठक में ही राज्य के सार्वजनिक बसों के किराया बढ़ाए जाने को लेकर फैसला होगा. फैसले के बाद जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी. परिवहन मंत्री बायराथी सुरेश ने डीजल की बढ़ती कीमतों का हवाला देते हुए कहा कि चारों परिवहन निगमों को कुल मिलाकर 9 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने वित्तीय नुकसान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन निगमों को हर साल करीब 2 हजार करोड़ का घाटा हो रहा है.

उन्होंने कहा, 'हम बैठक में चर्चा करेंगे कि क्या किराया बढ़ाने की जरूरत है. और इसमें कितना बदलाव करना होगा. आज शाम इस पर फैसला लिया जाएगा. कल इसके बारे में आपको जानकारी मिल जाएगी.'

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में तिरंगे के साथ सरकारी इमारतों पर फहरेगा कन्नड़ ध्वज! CM डीके शिवकुमार का ऐलान

उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा डीजल की कीमतें बढ़ाए जाने पर भी बात की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले नौ महीनों में पांच बार डीजल की कीमतें बढ़ाई हैं. जिससे कर्नाटक के चारों परिवहन निगमों को 9 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा कि हर साल परिवहन निगमों को 2 हजार करोड़ का घाटा हो रहा है. 

उन्होंने कहा, 'हमें कर्मचारियों का वेतन देना है, डीजल खरीदना है और अन्य खर्चों को पूरा करना है, ऐसे में हमारे लिए काफी मुश्किल हो रही है'. ऐसे में, कर्नाटक में जल्द ही बसों का किराया बढ़ सकता है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/karnataka-public-transport-bus-fare-hike-diesel-price-increase-ntc-acwi-rpti-2686915-2026-11-03?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World