'बांग्लादेश जाकर चुनाव लड़ें राहुल गांधी', हिमंता बिस्व सरमा के बयान से गरमाई सियासत

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर देश में अस्थिरता का माहौल बनाने का भी आरोप लगाया. 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को बीजेपी की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. साथ ही, उन्होंने विपक्ष पर देश में अस्थिरता का माहौल बनाने का भी आरोप लगाया. 

हिमाचल प्रदेश के शिमला में रविवार को बीजेपी ने लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की. इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला किया. उन्होंने कांग्रेस की रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी वोट नहीं चुराती, बल्कि लोगों का दिल जीतती है. 

हिमंता ने कांग्रेस पर देश में अस्थिरता का माहौल बनाने का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'भारत बांग्लादेश नहीं है. भारत एक लोकतंत्र है, जहां सरकारें जनता के वोट से बदलती हैं, न कि राजनीतिक डराने-धमकाने या सड़कों पर अराजकता करने से.' उन्होंने बांग्लादेश और नेपाल का जिक्र करते हुए कहा कि भारत में अराजकता की कोशिश पूरी नहीं होने दी जाएगी. 

अगर राहुल गांधी को बांग्लादेश जाना है, तो उसके प्रबंध की ज़िम्मेदारी मैं और @SuvenduWB बाबु मिलकर उठाएँगे। https://t.co/focFSBDrmV

असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी को बांग्लादेश में जाकर चुनाव लड़ने की भी बात की. उन्होंने कहा, 'आपको अगर बांग्लादेश से इतना ही प्यार है तो वहां जाकर चुनाव लड़िए. आप असम आइए, मैं आपको बांग्लादेश भेजूंगा. मैं और सुवेंदु बाबू आपके बांग्लादेश जाने का इंतजाम करेंगे.'

उन्होंने विपक्ष की रैली पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में सरकार जनता के फैसले से बदलती है. हिमंता ने दावा किया कि कांग्रेस सत्ता में नहीं आने वाली, चाहे फिर चुनाव बैलट पेपर से हो या फिर EVM से. उन्होंने SIR को लेकर विपक्ष के विरोध पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि चाहे SIR हो या न हो कांग्रेस सत्ता में नहीं आने वाली. 

वहीं, हिमंता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अपनी संगठनात्मक कमजोरियों पर ध्यान देने को भी कहा. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस को चुनावी हार के लिए मतदान प्रणाली को दोष देने की जगह, अपनी संगठनात्मक कमजोरियों और वादों की समीक्षा करनी चाहिए.'

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/assam-cm-himanta-biswa-sarma-rahul-gandhi-attack-india-bloc-bangladesh-ntc-acwi-dskc-2686111-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World