'राहुल गांधी नाचने वाले बंदर जैसे', बृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है. दिल्ली में विपक्ष की महारैली के बीच बृजभूषण सिंह ने राहुल गांधी को 'नाचने वाला बंदर' बताया है.

उत्तर प्रदेश में पूर्व सांसद और बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है. दिल्ली में विपक्ष की महारैली के बीच बृजभूषण सिंह ने राहुल गांधी को 'नाचने वाला बंदर' बताया है.

बागपत में आयोजित क्षत्रिय स्वाभिमान महासम्मेलन को संबोधित करते हुए लोकसभा नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश के विपक्ष में एक युवा नेता हैं, जिनकी उम्र 55 साल हो गई है, लेकिन उनमें अभी तक समझदारी नहीं आई है.

ब्रजभूषण सिंह ने कहा, 'मैं जब भी देश की हालत देखता हूं तो विपक्ष में युवा नेता को कोसता हूं. विपक्ष का युवा नेता ऐसा है जैसे नाचने वाला बंदर, जो कभी इस डाल पर जाता है तो कभी उस डाल पर। इस बंदर बाबा को देखकर दुख होता है.'

उन्होंने ये भी जोड़ा कि 1992 में उनके दादा कांग्रेस से विधायक थे, इसलिए भले ही वो उस पार्टी में नहीं हैं, लेकिन उनकी पुरानी सहानुभूति है.

दिल्ली में विपक्षी दलों के प्रदर्शनों और आंदोलनों पर टिप्पणी करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि ये कॉकरोच खुद नहीं आए हैं, बल्कि इन्हें भेजा गया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस तरह के आंदोलनों के पीछे विदेशी फंडिंग काम करती है. जब भी जरूरत होती है, इन लोगों को आंदोलन करने के लिए सक्रिय कर दिया जाता है.

उन्होंने समर्थकों और जनता से अपील करते हुए कहा, 'ये कॉकरोच आए हैं, इनके चक्कर में मत पड़ना. इन्हें विदेश से फंड मिलता है.'

Original Source
https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/brij-bhushan-sharan-singh-controversial-comment-rahul-gandhi-cjp-ntc-drmt-rptc-2685978-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World