बुलेटप्रूफ शीशे में दिखे अमिताभ बच्चन, जलसा के बाहर सुरक्षा बढ़ी, मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
मुंबई स्थित अपने बंगले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने पहली बार अपने फैंस से मुलाकात की. हर रविवार की तरह इस बार भी अपने घर 'जलसा' के बाहर फैंस का अभिवादन करने पहुंचे अमिताभ के इर्द-गिर्द कड़ी सुरक्षा का पहरा देखने को मिला.
अपनी सुरक्षा खतरों के बीच, बिग बी ने एक बुलेटप्रूफ घेरे के पीछे खड़े होकर अपने चाहने वालों का हाथ हिलाकर शुक्रिया अदा किया. इस दौरान उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी पिता की सुरक्षा को लेकर चौकन्ने नजर आए.
बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे बिग बी मुंबई स्थित अपने बंगले 'जलसा' के बाहर हर रविवार को उमड़ने वाली फैंस की भीड़ को अमिताभ बच्चन ने निराश नहीं किया. हालांकि, इस बार नजारा थोड़ा बदला हुआ था. सुरक्षा कारणों से अभिनेता बाहर खुले में खड़े होने के बजाय एक पारदर्शी बुलेटप्रूफ ग्लास के घेरे के अंदर मौजूद थे. उन्होंने हमेशा की तरह अपने सिग्नेचर स्टाइल में हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर फैंस की शुभकामनाओं को स्वीकार किया.
Amitabh Bachchan meets his fans every Sunday outside his bungalow, but after the firing incident involving Tiger Shroff, Big B seems to have become quite nervous. Now, he is meeting his fans from inside a protective glass enclosure. 😶 https://t.co/fmCbB7t1FE
इस रविवार की मुलाकात के दौरान सिर्फ बिग बी ही नहीं, बल्कि उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद रहे. सामने आई वीडियो और तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जब अमिताभ बच्चन बुलेटप्रूफ घेरे के अंदर से भीड़ का अभिवादन कर रहे थे, तब अभिषेक ठीक उनके पीछे खड़े होकर पूरी भीड़ और आसपास के माहौल पर नजर बनाए हुए थे. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भी पूरे इलाके को सख्त पहरे में रखा था.
बम से उड़ाने की धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा अमिताभ बच्चन के लिए यह सख्त सुरक्षा व्यवस्था यूं ही नहीं की गई है. दरअसल, बीते दिनों मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा ईमेल मिला था, जिसमें बिग बी के बंगले को बम से उड़ाने की बात कही गई थी. यह ईमेल बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के एक स्कूल को भेजा गया था, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए मामले की जांच शुरू कर दी. इसके अलावा हाल ही में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की खबर के बाद इस धमकी ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी थी.
वर्क फ्रंट पर एक्टिव हैं शहंशाह स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं और सुरक्षा के कड़े पहरे के बीच भी अमिताभ बच्चन लगातार काम में व्यस्त हैं. इन दिनों वे लोकप्रिय क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं. वहीं अगर बड़ी स्क्रीन की बात करें तो उन्हें आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वेट्टैयन' में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ देखा गया था.

