इधर महारैली, उधर पदयात्रा... रोहतक में नितिन नवीन का 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
देश की राजधानी दिल्ली से हरियाणा तक सियासी हलचल तेज है. एक तरफ रामलीला मैदान में कांग्रेस और INDIA गठबंधन शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर हरियाणा के रोहतक में बीजेपी ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का आयोजन किया है. इस पदयात्रा को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निति...

देश की राजधानी दिल्ली से हरियाणा तक सियासी हलचल तेज है. एक तरफ रामलीला मैदान में कांग्रेस और INDIA गठबंधन शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर हरियाणा के रोहतक में बीजेपी ने 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का आयोजन किया है. इस पदयात्रा को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लीड कर रहे हैं.

हरियाणा के रोहतक में आयोजित बीजेपी की इस पदयात्रा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल होने वाले हैं. पार्टी ने इस कार्यक्रम के जरिए राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी की है.

पदयात्रा के दौरान बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर ही लोकतंत्र नहीं बचा है और पार्टी में राहुल गांधी का राजतंत्र चल रहा है. नितिन नवीन ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस को आज माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन वह रैली कर रही है.

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपने संबोधन की शुरुआत हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देकर की. उन्होंने कहा कि हम यहां लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए एकत्र हुए हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर लोकतंत्र बचाने की जरूरत क्यों पड़ रही है? इसके लिए उन्होंने कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों को जिम्मेदार ठहराया.

यह भी पढ़िएः कांग्रेस का दावा- 10 लाख लोग आ रहे... BJP बोली- रामलीला मैदान में फिर से 'ठगों का मेला'

'सिख दंगों के लिए कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए' नितिन नवीन ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि एक तरफ आज हरियाणा दिवस मनाया जा रहा है, वहीं इसी तारीख को 1984 में देश ने खूनखराबा भी देखा था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आज सिख विरोधी दंगों के लिए माफी मांगनी चाहिए थी और पश्चाताप करना चाहिए था, लेकिन इसके बजाय पार्टी रैली आयोजित कर रही है.

'जनता ने वोट नहीं दिया, इसलिए कांग्रेस हताश है' बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता चुनाव के जरिए अपना फैसला सुनाती है. जनता ने कांग्रेस को वोट नहीं दिया, इसलिए पार्टी हताश और निराश है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी चुनावी हार को स्वीकार करने के बजाय लोकतंत्र को लेकर सवाल उठा रही है.

छोटूराम पॉलिटेक्निक कॉलेज से मॉडल टाउन तक पदयात्रा बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा रोहतक के छोटूराम पॉलिटेक्निक कॉलेज से शुरू होकर मॉडल टाउन तक निकाली जा रही है. उधर, दिल्ली में कांग्रेस और INDIA गठबंधन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इसके लिए रामलीला मैदान में विपक्षी दलों की महारैली आयोजित की गई है.

इसी दिन बीजेपी हरियाणा के रोहतक में अपनी पदयात्रा के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में एक नवंबर को दिल्ली और हरियाणा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के अलग-अलग राजनीतिक कार्यक्रमों के कारण सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं बीजेपी के मुताबिक, यह पदयात्रा विपक्ष के कथित दुष्प्रचार और अराजकता के खिलाफ पार्टी के देशव्यापी अभियान का हिस्सा है. पदयात्रा का समापन मॉडल टाउन के डी-पार्क में होगा, जहां नितिन नवीन महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/nitin-nabin-cm-nayab-singh-saini-bjp-rohtak-march-democracy-save-remove-anarchy-ntc-pvp-rptc-2685677-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World