'मैं क्या बता कर हमला करूंगा?', ईरान पर अटैक को लेकर ट्रंप के गजब बोल

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (31 अक्टूबर) को कहा कि अमेरिका को ईरान के साथ समझौता करने की कोई जल्दबाजी नहीं है. उन्होंने यह बताने से भी इनकार कर दिया कि क्या अगले सप्ताह अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा युद्ध शुरू हो सकता है? ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित अपने मार...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार (31 अक्टूबर) को कहा कि अमेरिका को ईरान के साथ समझौता करने की कोई जल्दबाजी नहीं है. उन्होंने यह बताने से भी इनकार कर दिया कि क्या अगले सप्ताह अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा युद्ध शुरू हो सकता है? ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच स्थित अपने मार-ए-लागो क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं.

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों में ईरान की नौसेना, वायुसेना और एयर डिफेंस सिस्टम को भारी नुकसान पहुंचाया गया है. उन्होंने कहा कि ईरान के लगभग सभी प्रमुख सैन्य उपकरणों और कई विनिर्माण इकाइयों को तबाह कर दिया गया है. परमाणु ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है.

ट्रंप ने कहा, 'हमें समझौते की कोई खास जल्दी नहीं है, क्योंकि हमने उनकी नौसेना और वायुसेना को खत्म कर दिया है. अभी एक या दो ठिकानों से निपटना बाकी है और हम यह काम महज 10 मिनट में कर सकते हैं.'

अगले सप्ताह फिर शुरू होगा युद्ध? जब पत्रकारों ने ट्रंप से पूछा कि क्या अगले सप्ताह अमेरिका दोबारा ईरान के साथ युद्ध शुरू कर सकता है, तो उन्होंने सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया. ट्रंप ने कहा, 'मान लीजिए कि मैं ऐसा करने वाला हूं, तो क्या आपको बताऊंगा? और अगर ऐसा नहीं करने वाला हूं, तो क्या वह बताऊंगा? मैं आपको कुछ नहीं बता सकता.'

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता. उन्होंने कहा कि ईरान पहले समझौता करता है और फिर उससे पीछे हट जाता है.

ईरान के सर्वोच्च नेता ने भी दी चेतावनी ट्रंप का यह बयान ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई के उस आदेश के कुछ घंटे बाद आया, जिसमें उन्होंने देश की सशस्त्र सेनाओं को किसी भी खतरे का तत्काल जवाब देने के निर्देश दिए थे. खामेनेई ने अमेरिकी और इजरायली ठिकानों को हमले की जद में रखने का भी आदेश दिया.

फरवरी में अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुए युद्ध में मोजतबा के पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. अब मध्यस्थ युद्ध दोबारा शुरू होने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं.

ब्राजील के बोल्सोनारो पर भी बोले ट्रंप इस दौरान ट्रंप ने ब्राजील के सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो का भी समर्थन किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद अमेरिका आए बोल्सोनारो जब तक चाहें, वहां रह सकते हैं. ट्रंप ने ब्राजील के चुनाव को शर्मनाक बताते हुए आरोप लगाया कि बोल्सोनारो के साथ अनुचित व्यवहार हुआ है.

इसके अलावा ट्रंप ने अपनी पूर्व वकील अलीना हब्बा मिल्डन से जुड़े 5 करोड़ डॉलर से अधिक के अनुबंध को भी अस्वीकार्य बताया. यह अनुबंध वेनेजुएला के एक बैंकर के परिवार से जुड़ा था, जिसे ट्रंप ने बाद में माफी दी थी. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हब्बा मिल्डन को स्पष्ट कर दिया था कि वह नहीं चाहते कि उन्हें इस मामले में भुगतान किया जाए.

Original Source
https://www.aajtak.in/world/story/donald-trump-no-haste-iran-deal-military-strikes-war-possibility-ntc-pvp-dskc-2685505-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World