यूपी चुनाव से पहले केशव मौर्य का सियासी वार, राहुल की रैली को बताया फ्लॉप, अखिलेश को भी घेरा

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग छिड़ी हुई है. दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्...

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हैं. सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग छिड़ी हुई है. दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने दिल्ली में हो रही राहुल गांधी को रैली को फ्लॉप शो करार कर दिया. साथ ही आरोप लगाया कि वे देश के दुश्मनों से हाथ मिलाकर तख्तापलट की कोशिश कर रहे हैं. 

दरअसल, उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. चुनावी शेड्यूल का भले अभी ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है. इसी बीच शनिवार को सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी की रैली पर निशाना साधते हुए उसे फ्लॉप शो बता दिया. 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर तख्तापलट की कोशिश करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं, उन्होंने अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार करते हुए उन पर निशाना साधा. उन्होंने साफ कहा कि नागरिकता का फैसला गृह मंत्रालय करता है. 

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश का वाल्मीकि समाज: किन सीटों पर है मजबूत वोटबैंक, कितना है सत्ता में दखल?

उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर मतदाता सूची को लेकर साजिश रचने का भी आरोप लगाया. साथ ही, केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी. और अगले 30 सालों तक पार्टी सत्ता में रहेगी. 

कुछ दिन पहले उन्होंने 300 पार का नारा दिया था. उन्होंने कहा था कि प्रदेश में सुरक्षा, विकास, सुशासन का कमल खिलेगा. उनका कहना है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 300 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा था, 'इस बार भाजपा 300 पार करेगी.'

Original Source
https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/story/uttar-pradesh-election-keshav-prasad-maurya-jibe-at-rahul-gandhi-akhilesh-yadav-ntc-acwi-rpti-2685416-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World