'जिसे आप प्यार करते हैं, वो आपसे पहले ही चला जाएगा', संजय गुप्ता की मौत से पहले पत्नी ने सोशल मीडिया पर की थी ये पोस्ट

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
फिल्ममेकर संजय गुप्ता की मौत के बाद उनकी पत्नी अनुराधा लेखी गुप्ता का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है. पति के निधन से कुछ घंटे पहले अनुराधा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोट शेयर किया था, जिसमें ये विश्वास करने की बात थी कि कुछ अद्भुत होने वाला है. उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें कु...

फिल्ममेकर संजय गुप्ता की मौत के बाद उनकी पत्नी अनुराधा लेखी गुप्ता का आखिरी पोस्ट वायरल हो रहा है. पति के निधन से कुछ घंटे पहले अनुराधा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोट शेयर किया था, जिसमें ये विश्वास करने की बात थी कि कुछ अद्भुत होने वाला है. उन्होंने यह भी लिखा कि उन्हें कुछ आश्वासन की जरूरत थी और वो चाहती थीं कि उनके जीवन में कुछ अच्छा आए.

पत्नी का पोस्ट वायरल  अनुराधा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोट शेयर किया था, जिसमें लिखा था- हमेशा यह मानें कि कुछ अद्भुत होने वाला है. इसके साथ उन्होंने लिखा- जब आपको किसी तरह का आश्वासन चाहिए हो, वो सामने आ जाएगा. 

सिर्फ सात घंटे पहले अनुराधा ने एक रील भी शेयर की थी, जिसमें एक लड़की उत्साह से पृथ्वी पर जन्म लेने की इच्छा जताती है. लेकिन वीडियो में मौजूद महिला उसका जीवन कैसे बीतता है, जन्म से मौत तक और रास्ते में क्या-क्या अनुभव करना पड़ता है, यह बताती है. एक बेहद भावुक पल में वो कहती है- सबसे कठिन बात क्या है? आपसे प्यार करने वाला कोई आपसे पहले चला जाएगा. 

संजय की मौत के बाद इस रील के शब्दों ने लोगों के दिलों को छू लिया है, जिससे यह पोस्ट और भी दुखद लग रही है. 

अनुराधा ने अपने पति के लिए आखिरी जन्मदिन पोस्ट 14 अप्रैल 2026 को की थी, जब उन्होंने उनके जन्मदिन पर एक वीडियो मॉन्टाज शेयर किया था. वीडियो के साथ उन्होंने एक दिल को छू लेने वाला नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने साथ बिताए सफर को याद किया, जिसमें कई उतार-चढ़ाव आए थे. उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे लव… इन सालों में हमने जो कुछ भी बिताया, उसके लिए चीयर्स… प्यार किया, जिए, अलग हुए, तलाक लिया, फिर शादी की… बच्चों को जन्म दिया… बहुत लड़े… बिल्ली-कुत्ते की तरह… टॉम और जेरी वाली लड़ाई लड़ी, जिसमें बुलडॉग स्पाइक भी शामिल था.

अनुराधा और संजय के रिश्ते की बात करें, तो  दोनों ने लगभग ढाई साल डेट किया और 18 अगस्त 1997 को शादी की. लेकिन छह साल की शादी के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया और 2003 में तलाक ले लिया. 

संजय गुप्ता की आखिरी पोस्ट फिल्ममेकर की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में उनकी बेटी डलिया डाइनिंग टेबल पर एक बहुत बड़ा लेगो बिल्डिंग सेट बनाती दिख रही थीं. संजय गुप्ता ने कैप्शन में लिखा था- मेरी डाइनिंग टेबल पर अब तक का सबसे बड़ा लेगो सेट बन रहा है। कमाल है!!!

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/sanjay-gupta-death-wife-anuradha-lekhi-gupta-emotional-instagram-last-post-viral-tmovb-dskc-2685151-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World