संजय गुप्ता के निधन से टूटा परिवार, आंसू नहीं रोक पाए दोस्त, बिलख-बिलख कर रोया एक्टर

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
संजय गुप्ता की मौत ने मिलाप जावेरी को बेहद दुखी कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो संजय गुप्ता के घर पहुंचते ही फूट-फूटकर रोते दिख रहे थे. मिलाप ने संजय गुप्ता के साथ कई फिल्मों पर काम किया है. उन्होंने कांटे, मुसाफिर और शूटआउट एट वडाला जैसी फिल्मों के स...

संजय गुप्ता की मौत ने मिलाप जावेरी को बेहद दुखी कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो संजय गुप्ता के घर पहुंचते ही फूट-फूटकर रोते दिख रहे थे. मिलाप ने संजय गुप्ता के साथ कई फिल्मों पर काम किया है. उन्होंने कांटे, मुसाफिर और शूटआउट एट वडाला जैसी फिल्मों के संवाद लिखे थे. मिलाप जावेरी ही नहीं टेलीविजन एक्टर रोनित रॉय भी दोस्त के निधन पर बिलख-बिलख कर रोते दिखे. रोनित रॉय और मिलाप जावेरी के वीडियोज ने फैन्स को भावुक कर दिया है. 

CNN-News18 Showsha से बात करते हुए मिलाप फिल्ममेकर को याद करते हुए भावुक हो गए और कहा कि गुप्ता ने उनके करियर को संवारने में बड़ी भूमिका निभाई. वो मेरे गुरु थे. ये बहुत दुखद है. मैं अभी बात नहीं कर सकता. मेरे करियर में उनका बहुत बड़ा योगदान था. उन्होंने मुझे कांटे से पहला मौका दिया था.

एक दूसरे वीडियो में एक्टर रोनित रॉय अपने भाई रोहित रॉय के साथ संजय गुप्ता के घर पर पहुंचे. संजय गुप्ता के निधन के बारे में सुनकर वो अपने आंसू नहीं रोक पाए और फूट-फूटकर रोने लगे. मिलाप जावेरी और रोनित रॉय की आंखों से छलके आंसू बता रहे हैं कि संजय गुप्ता ने लोगों का कितना प्यार कमाया है. 

मामले की जानकारी मिलते ही वर्सोवा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची. मुंबई पुलिस के मुताबिक, फिल्म निर्माता संजय गुप्ता वर्सोवा पुलिस क्षेत्र में स्थित अपने बंगले में अपनी पत्नी, दो बच्चों और मेड के साथ रहते थे. जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे.

कैसे हुई संजय गुप्ता की मौत? जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात संजय गुप्ता अपने घर के बाथरूम में अचानक गिर गए थे. सिर में गंभीर चोट लगने और बहुत ज्यादा खून बह जाने के कारण मौके पर ही उनकी जान चली गई. बेहद चौंकाने वाली बात यह रही कि पूरी रात उनके परिवार को इस हादसे की भनक तक नहीं लगी. शनिवार की सुबह जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई, तब जाकर इस दुखद घटना का पता चल सका.

Original Source
https://www.aajtak.in/entertainment/bollywood-news/story/filmmaker-sanjay-gupta-dies-at-age-57-in-bathroom-milap-zaveri-ronit-roy-cries-inconsolably-video-family-condolences-fans-emotional-tmovb-dskc-2685115-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World