दिल्ली-NCR में टेंपरेचर डाउन, हवा साफ... कई इलाकों में AQI 100 से नीचे, जानें मौसम

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी शनिवार को दिल्ली-NCR में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में अधिकतम तापमान 26°C से 28°C और न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अध...

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी शनिवार को दिल्ली-NCR में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में अधिकतम तापमान 26°C से 28°C और न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने की संभावना है.

वहीं, दिल्ली के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 से नीचे, जबकि कुछ इलाको में यह 100 से भी कम दर्ज किया गया है. CPCB यानी सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, शनिवार सुबह अलीपुर और DTU में AQI 135 दर्ज किया गया है. IIT दिल्ली में 73, बुराड़ी में 80, अशोक विहार में 104, द्वारका सेक्टर-8 में 86, IGI एयरपोर्ट (T3) में 83, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 113 और आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स 116 दर्ज किया गया है.

बता दें, 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच AQI को 'गंभीर' माना जाता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 75 साल बाद अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन... सफदरजंग में 20.7°C गिरा दिन का तापमान, टूटा रिकॉर्ड

इस बीच, रविवार के मौसम की बात करें तो दिल्ली-NCR में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिल्ली में अधिकतम तापमान 28°C से 30°C और न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, 30 अक्टूबर की सुबह दक्षिणी अंडमान सागर और उससे सटे अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना था. इसके 31 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में डिप्रेशन (गहरे कम दबाव के क्षेत्र) में तब्दील होने की प्रबल संभावना है. इसके चलते 2 और 3 नवंबर 2026 को तटीय आंध्र प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 31 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच बिहार, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और झारखंड के साथ-साथ ओडिशा के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. साथ ही 2 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

Original Source
https://www.aajtak.in/india/news/story/delhi-ncr-weather-today-temperature-aqi-imd-rain-india-ntc-amkr-dskc-2684667-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World