Moon Dal Chakli: दिवाली पर बाजार की नमकीन छोड़ें, घर में मूंग दाल से बनाएं कुरकुरी चकली, मेहमानों को आएगी खूब पसंद
दीवाली का पावन पर्व आते ही घरों में साफ-सफाई के साथ-साथ तरह-तरह के पकवानों और नमकीन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. बाजार में मिलने वाली पैकेटबंद नमकीन में कई बार लो-क्वालिटी के तेल और केमिकल्स का इस्तेमाल होता है, जो सेहत के लिए अच्छी नहीं होती.
इस बार दिवाली पर मेहमानों को बाजार की नमकीन परोसने के बजाय अपनी रसोई में मूंग दाल से बिल्कुल कुरकुरी, खस्ता और स्वादिष्ट मूंग दाल चकली घर पर ही बनाएं. यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही हल्की और क्रिस्पी भी बनती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि और सीक्रेट टिप्स...
दाल का पेस्ट: भीगी हुई मूंग दाल को पीसते समय पानी का इस्तेमाल कम से कम करें या बिना पानी के ही एकदम चिकना पीस लें, ताकि आटा ज्यादा गीला न हो.
चावल का आटा: मूंग दाल के साथ चावल का आटा मिलाने से चकली में बेहतरीन क्रंच (Crunch) आता है और वह तेल में बिखरती नहीं है.
दाल उबालें या पीसें: भीगी हुई मूंग दाल को मिक्सी में पीसकर स्मूथ पेस्ट बना लें (चाहे तो दाल को हल्का उबालकर मैश भी कर सकती हैं).
आटा तैयार करें: एक बड़े बर्तन में चावल का आटा लें. इसमें पिसी हुई मूंग दाल, सफेद तिल, अजवाइन, हींग, लाल मिर्च, हल्दी, नमक और 2 चम्मच गरम तेल का मोयन डालकर अच्छी तरह मिला लें.
डो गूंथें: अब आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालते हुए पूरी या रोटी के आटे जैसा नरम डो तैयार कर लें. आटे को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें.
चकली बनाएं: चकली बनाने वाली मशीन (सांचा) में चकली की जाली (स्टार शेप) लगाएं और अंदर से तेल लगाकर चिकना कर लें. अब आटे का थोड़ा हिस्सा लेकर मशीन में भरें.
शेप दें: एक बटर पेपर या सूती कपड़े पर मशीन को गोल-गोल घुमाते हुए चकली का आकार (Spiral Shape) बना लें.
तलें: कड़ाही में तेल मध्यम गर्म करें. चकली को सावधानी से उठाकर तेल में डालें और धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें.
ठंडी होने के बाद इसे एयर टाइट डिब्बे में भरकर स्टोर करें. आपकी स्वादिष्ट और क्रिस्पी मूंग दाल चकली तैयार है!


