Main Door Vastu: दिवाली से पहले घर के मेन गेट पर सुबह-सुबह करें 2 काम, बढ़ने लगेगा पैसा!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
Main Door Vastu: कहते हैं कि घर का मुख्य दरवाजा घर की सुख-समृद्धि से भी जुड़ा होता है. वास्तु शास्त्र में प्रवेश द्वार को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि इसी रास्ते से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. यही वजह है कि घर के मुख्य दरवाजे की दिशा, साफ-सफाई और वहां ...

Main Door Vastu: कहते हैं कि घर का मुख्य दरवाजा घर की सुख-समृद्धि से भी जुड़ा होता है. वास्तु शास्त्र में प्रवेश द्वार को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. मान्यता है कि इसी रास्ते से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है. यही वजह है कि घर के मुख्य दरवाजे की दिशा, साफ-सफाई और वहां रखी चीजों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. अगर आप भी चाहते हैं कि घर में सुख-शांति और बरकत बनी रहे, तो मुख्य दरवाजे से जुड़े ये दो आसान वास्तु उपाय अपना सकते हैं. मान्यता है कि इन उपायों से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. 

1. मुख्य दरवाजे पर हल्दी के पानी का करें छिड़काव वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में हल्दी को शुभता, पवित्रता और मंगल का प्रतीक माना गया है. ऐसे में घर के मुख्य दरवाजे की सफाई के बाद हल्दी मिले पानी का छिड़काव करना शुभ माना जाता है. 

इसके लिए एक बर्तन में साफ पानी लें और उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं. चाहें तो इसमें थोड़ा गंगाजल भी मिला सकते हैं. अब इस पानी का छिड़काव मुख्य दरवाजे की चौखट और आसपास के हिस्से में करें. मान्यता है कि ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बना रहता है. खासतौर पर सुबह के समय घर की सफाई के बाद यह उपाय किया जा सकता है. 

2. पायदान के नीचे रखें फिटकरी का टुकड़ा

वास्तु शास्त्र में फिटकरी को नकारात्मकता दूर करने से जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर फिटकरी रखने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम होता है. 

इसके लिए फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा लेकर उसे लाल कपड़े में बांध दें. इसके बाद इसे मुख्य दरवाजे के पायदान के नीचे रख सकते हैं. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, समय-समय पर इसे बदलते रहना चाहिए. हालांकि, इसे ऐसी जगह रखें जहां बच्चों या पालतू जानवरों की पहुंच न हो. 

मुख्य दरवाजे पर भूलकर भी न करें ये गलतियां वास्तु मान्यताओं के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार पर कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है.  - मुख्य दरवाजे के सामने कूड़ा या गंदगी जमा न होने दें.  - प्रवेश द्वार के पास टूटे जूते-चप्पल और बेकार सामान न रखें.  - दरवाजे पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें.  - मुख्य दरवाजे की चौखट और पेंट खराब हो तो उसकी मरम्मत कराएं.  - शाम के समय प्रवेश द्वार पर दीपक या रोशनी रखना शुभ माना जाता है.  - दरवाजे के सामने ऐसी चीजें न रखें, जिनसे आने-जाने में रुकावट हो. 

मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए क्यों जरूरी है मुख्य द्वार? धार्मिक मान्यताओं में मां लक्ष्मी को धन, वैभव और सुख-समृद्धि की देवी माना गया है. दिवाली और अन्य शुभ अवसरों पर घर के मुख्य दरवाजे को सजाने, रंगोली बनाने और दीपक जलाने की परंपरा भी इसी मान्यता से जुड़ी है. माना जाता है कि साफ और सुंदर प्रवेश द्वार मां लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक है. 

इसलिए घर के मुख्य दरवाजे को हमेशा साफ, सुंदर और व्यवस्थित रखना चाहिए. छोटे-छोटे बदलावों से घर की खूबसूरती बढ़ने के साथ-साथ एक अच्छा और सकारात्मक माहौल भी बनता है. 

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/main-gate-vastu-tips-2-upay-maa-lakshmi-ki-kripa-dhan-samriddhi-tvisz-dskc-2688800-2026-11-05?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology