भारत में फिर से महंगे होंगे फोन, Lava बढ़ाने जा रहा है 3,000 रुपये तक की कीमत, बताई तारीख

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
भारतीय मोबाइल बाजार में एक बार फिर से स्मार्टफोन महंगे होने जा रहे हैं. अब Lava ने तय किया है कि वह अपने स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा करेगा. कई स्मार्टफोन पर 3 हजार रुपये तक की कीमत का इजाफा हो सकता है. स्मार्टफोन पर न्यू कीमत 15 नवंबर से लागू होंगी.

भारतीय मोबाइल बाजार में एक बार फिर से स्मार्टफोन महंगे होने जा रहे हैं. अब Lava ने तय किया है कि वह अपने स्मार्टफोन की कीमत में इजाफा करेगा. कई स्मार्टफोन पर 3 हजार रुपये तक की कीमत का इजाफा हो सकता है. स्मार्टफोन पर न्यू कीमत 15 नवंबर से लागू होंगी.

कंपनी ने बताया है कि मौजूदा इंडस्ट्री एनवायरमेंट और मेमोरी शॉर्टेज की चुनौतियों चलते स्मार्टफोन की कीमत में बदलाव करना पड़ रहा है. आने वाले दिनों में करीब 3 हजार रुपये तक का मैक्सिमम इजाफा किया जा सकेगा. कंपनी ने आगे बताया है कि नई कीमतें 15 नवंबर से लागू होंगी. ये जानकारी फोनएरेना ने अपनी रिपोर्ट में दी है. 

Lava एक भारतीय ब्रांड है और वह अपने बजट और मिड रेंज स्मार्टफोन के लिए जाना जाता है. भारत में यह फीचर फोन को भी सेल करती हैं. 

Lava ने हाल ही में भारत में अपनी विराट सीरीज को लॉन्च किया था. इसके अलावा भारत में अग्नि सीरीज भी मौजूद है. लावा की बोल्ड एन सीरीज भी मौजूद है. कंपनी की तरफ से कर्व्ड डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन का भी सेल किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: क्या है SMS ऑफ डेथ? कबाड़ बना देगा आपका स्मार्टफोन, करोड़ों पर संकट

काउंटरप्वाइंट की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2026 की तीसरी तिमाही में भारतीय ब्रांड लावा और Ai+ ने मिलकर भारतीय मोबाइल बाजार में करीब 7 परसेंट मार्केट तक पहुंच बना ली है. लावा का भारत में चीनी ब्रांड शाओमी, रियलमी और वीवो जैसे ब्रांड से हैं. 

यह भी पढ़ें: Lava के स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, फीचर फोन की कीमतों में भी मिल रही भारी छूट!

Lava भारत में 30 हजार रुपये से कम कीमत के अंदर के सेगमेंट पर फोकस बढ़ रही है. इससे बाहर के मार्केट में वह अभी नहीं है. कंपनी का पूरा फोकस मिड और बजट स्मार्टफोन पर है.

Original Source
https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/lava-phone-price-hike-upto-3000-ttecr-dskc-2684995-2026-10-31?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Technology