हार्दिक को चाहिए कप्तानी, KKR तैयार? मुंबई ने रखी हर्षित-रघुवंशी की मांग, रिंकू-नरेन-वरुण पर नहीं होगा समझौता!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2027 से पहले हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर हलचल फिर तेज हो गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) के इस ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ने में दोबारा दिलचस्पी दिखाई है. अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद KKR को नए कप्तान की तलाश है और हार्दिक ...

इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2027 से पहले हार्दिक पंड्या के ट्रेड को लेकर हलचल फिर तेज हो गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुंबई इंडियंस (MI) के इस ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ने में दोबारा दिलचस्पी दिखाई है. अजिंक्य रहाणे के संन्यास के बाद KKR को नए कप्तान की तलाश है और हार्दिक इस भूमिका के लिए मजबूत विकल्प हो सकते हैं.

मुंबई इंडियंस में हार्दिक का दूसरा कार्यकाल उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है. हालांकि, उनकी कप्तानी और क्रिकेटिंग क्षमता पर सवाल नहीं हैं. गुजरात टाइटन्स को 2022 में उसके पहले ही सीजन में IPL चैम्प‍ियन बनाने वाले हार्दिक की फिटनेस जरूर चिंता का विषय है. वह पिछले IPL के बाद से अब तक कोई मैच नहीं खेले हैं.

'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती बातचीत के बाद KKR ने हार्दिक को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया था. इसकी बड़ी वजह उनकी चोट और फिटनेस से जुड़ी चिंताएं थीं. हालांकि, KKR के शीर्ष अधिकारी उनकी कप्तानी और रणनीतिक समझ पर भरोसा करते हैं.

मुंबई की मांग बनी सबसे बड़ी अड़चन हार्दिक को हासिल करने की राह में मुंबई इंडियंस की मांग सबसे बड़ी बाधा है. रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई ने ट्रेड के बदले हर्षित राणा और अंगकृष रघुवंशी को मांगा है. KKR किसी भी कीमत पर सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे मैच विनर्स को छोड़ना नहीं चाहती. रिंकू सिंह को लेकर भी उसका रुख साफ है.

22 साल के अंगकृष रघुवंशी घरेलू क्रिकेट में अच्छी फॉर्म में हैं और उन्हें भविष्य की बड़ी बल्लेबाजी प्रतिभा के तौर पर देखा जा रहा है. मुंबई को भारतीय विकेटकीपर की भी जरूरत है, ऐसे में रघुवंशी उसके लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं. हालांकि, KKR के लिए उन्हें छोड़ना आसान नहीं होगा. टीम के हेड कोच अभिषेक नायर उनके मेंटॉर भी रहे हैं.

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी एक विकल्प हो सकते थे, लेकिन वर्कलोड की वजह से उनका IPL के बड़े हिस्से में उपलब्ध रहना मुश्किल माना जा रहा है. जनवरी-फरवरी में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और इसके बाद इंग्लैंड में पांच टेस्ट की एशेज सीरीज भी होनी है.

यशस्वी और बिश्नोई पर भी मुंबई की नजर मुंबई इंडियंस राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन इन बातचीत में भी अब तक खास प्रगति नहीं हुई है. मुंबई को भारतीय स्पिनर की जरूरत है और बिश्नोई इस कमी को पूरा कर सकते हैं.

रघुवंशी या जायसवाल में से किसी एक को हासिल करने से मुंबई की टीम में स्थानीय प्रतिभा को भी जगह मिलेगी. ऐसे में IPL 2027 से पहले इन दोनों में से किसी एक का ट्रेड होने की संभावना बनी हुई है.

CSK भी हार्दिक की दौड़ से पूरी तरह बाहर नहीं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने भी हार्दिक को लेकर शुरुआती दिलचस्पी दिखाई थी. हालांकि, चेन्नई उन्हें कप्तानी की पेशकश नहीं कर सकती. मुंबई इंडियंस की नजर CSK के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे पर भी है, लेकिन चेन्नई ने उन्हें छोड़ने से साफ इनकार कर दिया है.

शिवम दुबे के साथ एक अन्य गेंदबाज ट्रेड का हिस्सा हो सकता है. हालांकि, CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने इस मामले में किसी भी तरह की बातचीत से इनकार किया है.

15 नवंबर रिटेंशन की आखिरी तारीख IPL के 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन (Mini Auction) से पहले खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है. ट्रेडिंग विंडो ऑक्शन से एक सप्ताह पहले बंद होगी और ऑक्शन के एक सप्ताह बाद दोबारा खुलेगी. यह IPL शुरू होने से एक महीने पहले तक जारी रहेगी.

मुंबई इंडियंस हार्दिक का ट्रेड मिनी ऑक्शन से पहले पूरा करना चाहती है. KKR उनके लिए सबसे मजबूत विकल्प नजर आ रही है, क्योंकि इससे हार्दिक को कप्तानी मिलने की संभावना बन सकती है. हालांकि, पूरा मामला इस बात पर निर्भर करेगा कि KKR अंगकृष रघुवंशी को छोड़ने के लिए तैयार होती है या नहीं. मुंबई भी अपनी रिटेंशन रणनीति को लेकर अनिश्चितता के साथ ऑक्शन में नहीं उतरना चाहती.

रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी के बीच बातचीत इसी सप्ताह फिर शुरू होगी. फिलहाल ट्रेड पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है.

Original Source
https://www.aajtak.in/sports/cricket/story/hardik-pandya-kkr-mumbai-indians-trade-ipl-2027-harshit-angkrish-tspok-dskc-2686503-2026-11-02?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Business