Kal Ka Rashifal 2 November 2026: सिंह राशि वाले बजट पर ध्यान दें, जानें आपके लिए कल कैसा रहेगा दिन

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए दिन व्यक्तिगत गतिविधियों को बढ़ाने और जरूरी काम समय पर पूरा करने का है. कार्यक्षेत्र में पेशेवर और प्रबंधकीय प्रयासों को मजबूती मिलेगी. आर्थिक गतिविधियों में तेजी आ सकती है और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा. परिवार से जुड़े मामलों में आपकी दिल...

मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए दिन व्यक्तिगत गतिविधियों को बढ़ाने और जरूरी काम समय पर पूरा करने का है. कार्यक्षेत्र में पेशेवर और प्रबंधकीय प्रयासों को मजबूती मिलेगी. आर्थिक गतिविधियों में तेजी आ सकती है और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा. परिवार से जुड़े मामलों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी. हालांकि, बेकार की चर्चाओं और दिखावे से दूर रहना बेहतर होगा. बड़ों का सम्मान करें और किसी भी मामले में संकीर्ण सोच रखने से बचें.

- शुभ अंक: 2, 5 और 9 - शुभ रंग: लाल और गुलाबी - आज का उपाय: भगवान शिव का जल से अभिषेक करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें. बड़प्पन से काम लें.

वृष राशि वृष राशि के जातक आपसी सहयोग और तालमेल के साथ आगे बढ़ेंगे. कार्य विस्तार से जुड़े प्रयास सफल हो सकते हैं. कारोबार में नए संपर्क बनेंगे और भाई-बंधुओं के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. सामाजिक स्तर पर आपकी साख और सम्मान में वृद्धि हो सकती है. आर्थिक मामलों में सक्रियता बनी रहेगी. परंपराओं और संस्कारों को महत्व देंगे. श्रेष्ठ लोगों से मुलाकात और बातचीत के अवसर मिल सकते हैं. अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें.

- शुभ अंक: 2, 5 और 6 - शुभ रंग: चांदी जैसा - आज का उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. अपने साहस और पराक्रम को बढ़ाएं.

मिथुन राशि मिथुन राशि के जातक आर्थिक मामलों में सूझबूझ दिखाएंगे. लेनदेन से जुड़े काम आसानी से आगे बढ़ सकते हैं. धन और संपत्ति में बढ़ोतरी के अवसर बनेंगे. घर को बेहतर बनाने और उसे संवारने में रुचि रहेगी. परिवार में मेहमानों का आना-जाना बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में अधिक समय देंगे और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहेंगे. मित्रों का साथ मिलेगा. दूसरों के साथ बातचीत में सहजता बनाए रखें.

- शुभ अंक: 2 और 5 - शुभ रंग: बेबी ब्लू - आज का उपाय: भगवान शिव का जल से अभिषेक करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें. आपसी सहयोग बनाए रखें.

कर्क राशि कर्क राशि के जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा. नए काम शुरू करने और रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है. कला और कौशल के प्रदर्शन से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. योजनाओं के मुताबिक काम आगे बढ़ेगा और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं. महत्वपूर्ण फैसले लेने में सूझबूझ से काम लें. करीबी लोगों का सहयोग मिलेगा. विनम्रता और मधुर व्यवहार से आपके काम आसान हो सकते हैं.

- शुभ अंक: 2 और 5 - शुभ रंग: हल्का गुलाबी - आज का उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. नए प्रयोग करने से पीछे न हटें.

सिंह राशि सिंह राशि के जातकों को करियर और कारोबार में धैर्य बनाए रखने की जरूरत है. विदेशी गतिविधियों से जुड़े मामलों में सुधार हो सकता है. लंबे समय से अटकी चर्चाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा. निवेश से जुड़े फैसलों में बजट का ध्यान रखें. संबंधों में बातचीत बेहतर होगी और यात्रा की संभावना भी बन सकती है. न्यायिक मामलों में जल्दबाजी से बचें. विनम्रता और आपसी तालमेल के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने की कोशिश करें.

- शुभ अंक: 1, 2 और 5 - शुभ रंग: गहरा गुलाबी - आज का उपाय: भगवान शिव का जल से अभिषेक करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें. अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें.

कन्या राशि कन्या राशि के जातकों के लिए पद, प्रतिष्ठा और लाभ से जुड़े मामले अनुकूल रह सकते हैं. कार्यक्षेत्र में सुविधाएं और संसाधन बढ़ाने के प्रयास सफल हो सकते हैं. कई क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है. आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं और महत्वपूर्ण बातचीत भी आपके पक्ष में आगे बढ़ सकती है. आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. वरिष्ठों और जिम्मेदार लोगों का सहयोग मिलेगा. हालांकि, किसी भी काम को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें.

- शुभ अंक: 2 और 5 - शुभ रंग: मूनलाइट - आज का उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. अपने काम की गति बनाए रखें.

तुला राशि तुला राशि के जातकों को शासन और प्रबंधन से जुड़े कामों में मजबूती मिल सकती है. नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और महत्वपूर्ण कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा. करियर और कारोबार में तेजी रहने के संकेत हैं. परिवार के सदस्यों के साथ स्नेह और सहयोग बना रहेगा. धार्मिक और शुभ कार्यों में रुचि बढ़ सकती है. आशंकाओं में उलझने के बजाय बेहतर योजना बनाकर लक्ष्य पूरे करने पर ध्यान दें. वरिष्ठों का साथ मिल सकता है.

- शुभ अंक: 2 और 5 - शुभ रंग: क्रीम - आज का उपाय: भगवान शिव का जल से अभिषेक करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. लोगों से बातचीत और संपर्क बढ़ाएं.

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भाग्य का साथ मिलने के संकेत हैं. लाभ से जुड़े मामलों में बढ़त बनी रह सकती है. आध्यात्मिक गतिविधियों और जनकल्याण के कार्यों में रुचि बढ़ेगी. व्यक्तिगत संबंधों में विश्वास मजबूत होगा. भविष्य की योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए समय अनुकूल रह सकता है. लंबी दूरी की यात्रा के योग बन सकते हैं. घूमने-फिरने और मनोरंजन में भी दिलचस्पी रहेगी. अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें.

- शुभ अंक: 5 और 9 - शुभ रंग: मरून - आज का उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें. धार्मिक और पुण्य कार्यों में हिस्सा लें.

धनु राशि धनु राशि के जातकों के लिए कामकाज की स्थिति सामान्य रह सकती है. कारोबार में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और कार्यव्यवस्था पर नियंत्रण रखें. अनुबंधों और लेनदेन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा. साझेदारों और पेशेवर लोगों का सहयोग मिल सकता है. निजी कामकाज पर भी ध्यान देना होगा. लंबित मामलों को निपटाने की कोशिश करें. आत्मविश्वास बनाए रखें, लेकिन किसी भी काम में जल्दबाजी न करें.

- शुभ अंक: 2 और 3 - शुभ रंग: नारंगी - आज का उपाय: भगवान शिव का जल से अभिषेक करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. व्यवहार में विनम्रता बनाए रखें.

मकर राशि मकर राशि के जातक साझा हितों को आगे बढ़ाने पर जोर देंगे. उद्योग और व्यापार से जुड़े मामलों में परिस्थितियां अनुकूल रह सकती हैं. टीम और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. महत्वपूर्ण काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें. पेशेवर चर्चाओं में भागीदारी बढ़ेगी और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे. लेनदेन में पारदर्शिता रखें. कामकाज में देरी और लापरवाही से बचना आपके लिए जरूरी होगा.

- शुभ अंक: 2, 5 और 8 - शुभ रंग: धूसर - आज का उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें. अपनी कही बात और वादे पर कायम रहें.

कुंभ राशि कुंभ राशि के जातक मेहनत और अनुशासन के दम पर अपने काम को बेहतर बनाएंगे. व्यापार में अपनी जगह मजबूत करने के प्रयास करेंगे. स्मार्ट वर्किंग और बेहतर कार्ययोजनाओं से पेशेवर लोगों को प्रभावित कर सकते हैं. व्यक्तिगत उपलब्धियों पर ध्यान रहेगा. हालांकि, निजी मामले कुछ समय के लिए लंबित रह सकते हैं. अतिउत्साह में जोखिम भरे फैसले लेने से बचें. नियमितता और निरंतरता के साथ आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा.

- शुभ अंक: 2, 5 और 8 - शुभ रंग: मूनस्टोन - आज का उपाय: भगवान शिव का जल से अभिषेक करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप करें. परिश्रम और अनुशासन पर भरोसा रखें.

मीन राशि मीन राशि के जातक अपने काम को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने में सफल हो सकते हैं. लाभ और प्रभाव में वृद्धि के संकेत हैं. मित्रों, सहकर्मियों और समकक्षों का सहयोग मिलेगा. शिक्षण और प्रशिक्षण से जुड़े कामों पर ध्यान दे सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. रिश्तों में संवेदनशीलता बनाए रखें. सकारात्मक सोच और सूझबूझ से मुश्किल कामों का रास्ता निकालने में मदद मिल सकती है.

- शुभ अंक: 2, 3 और 6 - शुभ रंग: गौघृत जैसा - आज का उपाय: भगवान शिव का जलाभिषेक करें. 'ॐ नमः शिवाय' और 'ॐ सों सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें. शिक्षा और अध्ययन पर ध्यान दें.

Original Source
https://www.aajtak.in/religion/news/story/kal-ka-rashifal-2-november-2026-horoscope-for-tomorrow-rashifal-mesh-se-meen-all-zodiac-signs-prediction-tvisu-dskc-2685820-2026-11-01?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World