Jio का ₹51 वाला रिचार्ज, मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा!

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
जियो के प्लेटफॉर्म पर कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, लेकिन आज हम एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कम कीमत में अनलिमिटेड इंटरनेट का मजा देता है.

जियो के प्लेटफॉर्म पर कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद हैं, लेकिन आज हम एक ऐसे रिचार्ज प्लान के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कम कीमत में अनलिमिटेड इंटरनेट का मजा देता है.

Jio के ₹51 वाले रिचार्ज में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिलता है. आइए जानते हैं कि यह रिचार्ज कैसे काम करता है और इसके अलावा इसमें क्या फायदे मिलते हैं.

अगर आप जियो का ₹51 वाला रिचार्ज करवाते हैं, तो यह आपके मौजूदा 4G प्लान को 5G में अपग्रेड कर सकता है. इसके लिए आपके फोन में 5G सपोर्ट होना जरूरी है.

Jio के ₹51 वाले इस रिचार्ज में आपको अलग से कॉलिंग की सुविधा नहीं मिलती है. यह पैक सिर्फ डेटा के लिए है, जिससे आप अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

इस रिचार्ज पैक में SMS भेजने की सुविधा भी नहीं मिलती है. इसकी जानकारी जियो की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है.

अगर किसी जगह पर 5G नेटवर्क नहीं मिलता है, तो इसके लिए आपको 3GB एक्स्ट्रा डेटा भी मिलता है, ताकि आप इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकें.

जियो का ₹51 वाला रिचार्ज उन यूजर्स के लिए है, जिनके पास एक महीने की वैलिडिटी वाला ऐसा प्लान है, जिसमें रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है.

अब बात करें Jio के ₹51 वाले रिचार्ज की वैलिडिटी की, तो इसकी वैलिडिटी आपके मौजूदा बेस प्लान के हिसाब से होती है. यानी इसके लिए आपको अलग से वैलिडिटी नहीं मिलती है.

अगर आपने गलती से 4G वाला रिचार्ज करवा लिया है और आपका प्लान इस पैक के लिए योग्य है, तो ₹51 वाले इस रिचार्ज की मदद से आप 5G डेटा का फायदा उठा सकते हैं.

Original Source
https://www.aajtak.in/visualstories/technology/jio-51-recharge-plan-unlimited-5g-data-benefits-cheap-prym-287120-30-10-2026?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in World