पहले करवा चौथ का अहसास... IPS अंशिका वर्मा ने किया वीडियो कॉल, पति KK बिश्नोई को देखकर खोला व्रत
करवा चौथ पर जब कई जोड़े साथ मिलकर त्योहार मनाते नजर आए, वहीं उत्तर प्रदेश के एक IPS दंपती ने अपनी ड्यूटी के बीच इस खास दिन को अलग अंदाज में मनाया. IPS अफसर अंशिका वर्मा ने अपना पहला करवा चौथ पति कृष्ण कुमार बिश्नोई यानी KK बिश्नोई के साथ वीडियो कॉल पर मनाया. दोनों की तैनाती अलग-अलग जिलों में है. अंशिका ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
IPS अंशिका वर्मा फिलहाल बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं, जबकि उनके पति KK बिश्नोई बिजनौर के एसपी हैं. अलग-अलग जिलों में तैनाती के चलते दोनों करवा चौथ पर एक साथ मौजूद नहीं रह सके.
ऐसे में अंशिका ने वीडियो कॉल के जरिए पति से बातचीत की और त्योहार का खास पल शेयर किया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- 'Silent sacrifices & duty calls'. इस संदेश के जरिए उन्होंने नौकरी की जिम्मेदारियों और निजी जीवन के बीच तालमेल की झलक दिखाई. देखें VIDEO:-
अंशिका वर्मा और कृष्ण कुमार बिश्नोई दोनों उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी हैं. दोनों ने 29 मार्च 2026 को जोधपुर में शादी की थी. शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ है.
अंशिका वर्मा 2020 बैच की IPS अफसर हैं. उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 136 हासिल की थी. फिलहाल वह बरेली में एसपी साउथ के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं.
वहीं, कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के IPS अधिकारी हैं. उन्हें KK बिश्नोई के नाम से भी जाना जाता है. अगस्त 2026 में उनका संभल से बिजनौर तबादला हुआ था.
दोनों अधिकारियों की अलग-अलग जिलों में तैनाती के कारण त्योहार पर साथ रहना संभव नहीं हुआ. ऐसे में वीडियो कॉल के जरिए मनाया गया उनका पहला करवा चौथ चर्चा में है. अंशिका की पोस्ट में लिखा संदेश भी इसी बात की ओर इशारा करता है कि जिम्मेदारियों के बीच निजी रिश्तों के लिए समय निकालना कितना खास होता है.
