कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को गिफ्ट किए iPhone 16, वीडियो देख लोग बोले- ऐसी नौकरी हमें भी चाहिए

Direct Source Verification: This story is aggregated from India Today (indiatoday.in). Full reporting rights and copyright belong to the primary publisher.
दिवाली का त्योहार आते ही कंपनियां अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट देती हैं. कहीं मिठाई के डिब्बे बांटे जाते हैं, तो कहीं कपड़े, गिफ्ट हैंपर या बोनस दिया जाता है. लेकिन दिल्ली की एक कंपनी ने इस बार अपने कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर ...

दिवाली का त्योहार आते ही कंपनियां अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए तरह-तरह के गिफ्ट देती हैं. कहीं मिठाई के डिब्बे बांटे जाते हैं, तो कहीं कपड़े, गिफ्ट हैंपर या बोनस दिया जाता है. लेकिन दिल्ली की एक कंपनी ने इस बार अपने कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए. दरअसल, दिल्ली के रोहिणी में स्थित एक कंपनी ने दिवाली के मौके पर अपने कर्मचारियों को आईफोन-16 गिफ्ट किया है. कंपनी ने इस खास सरप्राइज का वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है.

कर्मचारियों की टेबल पर रखे थे आईफोन-16 सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि कंपनी के ऑफिस में कर्मचारियों की टेबल पर नए आईफोन रखे हुए हैं. इन फोन को रंगीन रिबन से सजाया गया है. वीडियो में सफेद, हरे, नीले और काले रंग के आईफोन दिखाई दे रहे हैं. कर्मचारी जब अपनी टेबल पर आईफोन देखते हैं, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ नजर आती है. कुछ महिला कर्मचारी इस सरप्राइज को देखकर काफी खुश दिखाई देती हैं. कंपनी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, 'कोई मुकाबला नहीं... आपको क्या मिला?'

A post shared by Financersaab (@financersaab2.0)

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट कंपनी का यह वीडियो सामने आते ही लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया. कई लोगों ने कंपनी की तारीफ की और कहा कि कर्मचारियों को खुश रखने का यह शानदार तरीका है. कुछ लोगों ने तो कंपनी में नौकरी पाने की इच्छा भी जाहिर कर दी. एक यूजर ने मजाक में पूछा कि क्या कंपनी में कोई वैकेंसी है? वहीं, एक दूसरे यूजर ने कहा कि दिवाली पर ऐसे वीडियो देखकर इंस्टाग्राम चलाने का मन ही नहीं करेगा, क्योंकि दूसरों के गिफ्ट देखकर जलन होगी.

कुछ लोगों को शुरुआत में लगा कि यह वीडियो असली नहीं है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है. हालांकि, कंपनी ने ऐसे कमेंट पर जवाब देते हुए कहा कि यह वीडियो एआई से नहीं बनाया गया है. एक यूजर ने मजाक में यह भी लिखा कि महिला कर्मचारियों को आईफोन मिले हैं, जबकि पुरुष कर्मचारियों को सोने के सिक्के दिए गए हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि उन्हें तो अपनी कंपनी की तरफ से सोन पापड़ी का डिब्बा भी नहीं मिला.

फिलहाल, कंपनी का यह दिवाली गिफ्ट सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. जहां ज्यादातर कंपनियां त्योहार पर मिठाई और छोटे-मोटे गिफ्ट देती हैं, वहीं इस कंपनी ने महंगे स्मार्टफोन देकर अपने कर्मचारियों की दिवाली खास बना दी.

Original Source
https://www.aajtak.in/trending/story/delhi-company-gifts-iphone-16-to-employees-diwali-viral-video-rttw-dskc-2687993-2026-11-04?utm_source=rss
Visit India Today ↗
SHARE STORY:
𝕏 f in

Related Coverage in Finance